Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुजरात: विधानसभा चुनावों से पहले BJP ने हार्दिक पटेल को यूं दिया दोहरा झटका

Updated on Sunday, October 22, 2017 09:48 AM IST

अहमदाबाद,21 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : गुजरात चुनावों में शनिवार का दिन दिलचस्प घटनाओं से भरा रहा। जहां एक तरफ OBC नेता अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस का हाथ पकड़ने का ऐलान कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पटेल के दो करीबी सहयोगियों ने उनका साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। हार्दिक के इन दो सहयोगियों के नाम हैं वरुण पटेल और रेशमा पटेल। ये दोनों ही युवा नेता पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी रहे हैं। यह सारा घटनाक्रम गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी द्वारा OBC नेता अल्पेश ठाकोर, पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को पार्टी के साथ आने का न्योता देने के कुछ घंटे के अंदर ही हुआ।

आपको बता दें कि वरुण और रेशमा पाटीदार आंदोलन समिति का प्रमुख चेहरा थे। आंदोलन के दौरान इन दोनों ने भारतीय जनता पार्टी की काफी आलोचना की थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद वरुण और रेशमा ने कहा कि हार्दिक कांग्रेस के एजेंट बन गए हैं और बीजेपी को सत्ता से उखाड़ने के लिए आंदोलन का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद रेशमा ने कहा, 'हमारा आंदोलन OBC कोटा के तहत आरक्षण के बारे में था। यह बीजेपी को उखाड़कर उसकी जगह कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए नहीं था।'  उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा समुदाय का समर्थन किया है और उनकी ज्यादातर मांगें भी मान ली गई हैं। वहीं हार्दिक पटेल ने अपने दो महत्वपूर्ण साथियों के बीजेपी जॉइन करने के बाद ट्वीट किया, 'कनखजूराह के पैर टूट जाने के बावजूद भी कनखजुराह दोड़ेगा!! मेरें साथ जनता हैं।जनता का साथ है तब तक लड़ता रहूँगा!!'वहीं बीजेपी जॉइन करने वाले दूसरे पाटीदार नेता वरुण ने कहा, 'हमने सरकार से और मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को लेकर बात की है। उन्होंने हमारी मांगों को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की है।' गौरतलब है कि हार्दिक अभी कांग्रेस का खुलकर समर्थन नहीं कर रहे हैं लेकिन यह भी कह रहे हैं कि बीजेपी को हटाने के लिए वह कुछ भी करेंगे। कांग्रेस ने हार्दिक को अपने साथ आने और चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था लेकिन हार्दिक ने चुनावी मैदान में उतरने का ऑफर ठुकरा दिया था। आपको बता दें कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग को 20 पर्सेंट अतिरिक्त आरक्षण देने का वादा किया है।




Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X