Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती हेतु चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात

Updated on Thursday, July 11, 2024 19:37 PM IST

चंडीगढ़ |  भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डॉ. एलिस्का ज़िगोवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन, चंडीगढ़ में पंजाब और चेक गणराज्य के बीच सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांसकृतिक और वैज्ञानिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत में दक्षिण से लेकर उत्तर तक विविध सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं, दक्षिण भारत में धोती से लेकर उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पगड़ी के विभिन्न रंग और शैलियाँ हैं।

राज्यपाल ने आगे कहा कि पंजाब के लोग न केवल बहादुर हैं बल्कि बहुत मेहनती भी हैं जो अपनी कड़ी मेहनत के चलते साल में 2-3 फसलें उगाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब न केवल धार्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है बल्कि इस भूमि में इको टूरिज्म की भी बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल से इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए नंगल डैम में एक रात बिताने और इको टूरिज्म के क्षेत्र में सहयोग करने हेतु काम करने के लिए भी कहा।

भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डॉ. एलिस्का ज़िगोवा ने राज्यपाल को बताया कि चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला और विदेश मंत्री जान लिपावस्की की हाल की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे प्राग और चंडीगढ़ के बीच ‘सिस्टर-सिटी’ संबंध को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X