Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

प्रधानमंत्री मोदी के मिशन को गति दे रहा दाती कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान

Updated on Monday, July 08, 2024 18:55 PM IST

नई दिल्ली | राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संवाहक बने परमहंस दाती जी महाराज के सानिध्य में इस साल 10 जुलाई को 28वां दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा सरकार की ओर से साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य स्तर पर कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस मनाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश सरकार और संत समाज के प्रयासों से हरियाणा में लिंग अनुपात सुधरकर एक हजार लड़कों पर 931 लड़कियों तक पहुंच चुका है, जिसे 950 पर ले जाने का लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हरियाणा के पानीपत से की थी, जिसके बाद सभी राज्य सरकारों ने इस अभियान को मिशन के रूप में चलाया। महा मंडलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंद जी (दाती महाराज) पिछले कई सालों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटियों की पढ़ाई लिखाई, उनके पोषण तथा विवाह के लिए अभियान चलाए हुए हैं। अभी तक करीब 10 हजार लड़कियों के विवाह दाती महाराज करवा चुके हैं। उनके दो ही मिशन हैं, गायों की सेवा और संरक्षा तथा बेटियों का संरक्षण और उनकी पढ़ाई लिखाई के बाद उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना।

(SUBHEAD)

दाती महाराज की इस मुहिम पर राजस्थान सरकार ने एक योजना भी आरंभ कर रखी है। साल 2016 में नई दिल्ली के असोला फतेहपुर स्थित श्रीशनिधाम में आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल गए थे, जहां उन्होंने दाती महाराज के कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए इसे अपने राज्य में हर साल आयोजित करने की घोषणा की थी। दाती महाराज के प्रयासों की ही देन है कि अब पूरे देश में कन्या भ्रूण हत्या काफी हद तक कम हुई है तथा लड़कियों के प्रति परिवारों व लोगों का समान बढ़ने के साथ ही उनकी शिक्षा को लेकर जागरूकता पैदा हुई है।

श्रीशनिधाम असोला के पीठाधीश्वर के रूप में दाती जी महाराज के अतुलनी समाजसेवा के कार्य हैं। उन्हें अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होने का अवसर मिला था। धाम के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि 28वां दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस 10 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह सभी राज्यों में मनेगा, लेकिन मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होगा। उन्होंने बताया कि पिछले 27 वर्षों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाने वाले परमहंस दाती जी महाराज का जन्मोत्सव दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस को समर्पित है। इस आयोजन पूरे देश में मनेगा।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X