डेराबस्सी | श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड नंबर 812 की ओर से एक सप्ताह के लिए 22 में तीर्थ यात्रा शुक्रवार को प्रधान रविंद्र वैष्णव की अगवाई में काशी व अयोध्या तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल सभी 61 श्रद्धालुओं ने बस में रवाना होने से पहले डेराबस्सी बस स्टैंड पर श्री राम तलाई की परिक्रमा की व जय श्री राम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ सभी श्रद्धालु बस में सवार हुए। रामलीला कमेटी के चेयरमैन मनोज राजपूत, बलबीर मागो ने बताया की 7 दिन की यात्रा में पहले दिन का पड़ाव उत्तर प्रदेश में नेमीशरण तीर्थ, जिला सीतापुर में होगा जिसके बाद यात्रा अयोध्या धाम, चित्रकूट, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज व लौटते समय मथुरा वृंदावन होते हुए 11 जुलाई को वापस डेराबस्सी पहुंचेगी।
(SUBHEAD)
यह यात्रा बहुत ही कम खर्चे में शहर वासियों को उपलब्ध कराई गई है जिसमें यात्रा किराया समेत सभी श्रद्धालुओं का खाना पीना और रहना बेहद किफायती खर्च में शामिल है। रविंदर वैष्णव के अनुसार यात्रा में चार बच्चों को छोड़ सभी श्रद्धालु 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं जिनमें 40 महिलाएं हैं। अहम बात यह है कि यात्रा में गीत संगीत से जुड़े लोग माइक समेत साजो सामान के साथ सत्संग करते हुए जाएंगे जिससे यात्रा का आनंद और ज्यादा हो जाएगा। शहर वासियों ने भी इस यात्रा को रवाना करते हुए श्री राम तलाई पर अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके महासचिव उपेश बांसल, उपप्रधान संजीव थम्मन व सचिव दिनेश वैष्णव भी मौजूद थे।