चंडीगढ़ | रिलायंस जियो ने आज मोहाली में अपने हरियाणा और पंजाब राज्य मुख्यालयों में रक्तदान कैम्पों का आयोजन किया । ये कैम्प रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय श्री धीरूभाई अंबानी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित किए गए, जो की 6 जुलाई को होती है ।
कैम्पों में कुल 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।
जियो हरियाणा राज्य मुख्यालय में आयोजित रक्तदान कैम्प मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से आयोजित किया गया और जियो पंजाब राज्य मुख्य कार्यालय में आयोजित कैम्प लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से आयोजित किया गया ।रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और उन्हें प्रशंसापत्र देकर सम्मानित भी किया गया।