Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

संविधान का अपमान कर रही है कांग्रेस : संजय टंडन

Updated on Thursday, July 04, 2024 19:38 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान का अपमान कर रही है। कांग्रेस की हरकत से खुद उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ भी आहत दिखाए गए। कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैला रही है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू विरोधी ब्यान पर भी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस की ओर से संविधान को लहराया जा रहा है। यह परंपरा ठीक नहीं है, क्योंकि संविधान हाथ में लेकर प्रदर्शन करने की किताब नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र का गौरव है, जिसको कांग्रेस ठेस पहुंचा रही है।

लोकसभा चुनाव को विपक्षी गठबंधन ने संविधान की रक्षा का चुनाव बताया था, मगर संविधान की रक्षा कहां गई थी, जब देश में 1975 में आपातकाल लगाया गया था और 1984 में सिख दंग कराए गए थे।

उन्होंने कहा कि यदि इस बार संविधान की रक्षा का चुनाव था, तो देशवासियों ने भाजपा को उसकी रक्षा के लिए योग्य पाया है। देशवासियों ने न केवल भाजपा पर भरोसा जताया है, बल्कि नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ भी ली है।

संजय टंडन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 2014 से गरीबों के हकों में काम कर रही है। भ्रष्टाचार पर प्रहार करने के साथ काले धन पर भी वार किया है। जांच एजेंसियां भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई स्वतंत्र तौर पर काम कर रही हैं।

वहीं संजय टंडन ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोध ब्यान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मंदिर में झूठ बोलकर संसदीय मर्यादा को तार-तार किया है। हिंदुओं के खिलाफ राहुल गांधी ने जहर उगला है। कांग्रेस के युवराज ने अपने भाषणों में न केवल हिंदुओं का घोर अपमान किया, बल्कि हिंदुओं को हिंसक, नफरती और झूठा बताया। हिंदुओं के आराध्य भगवान शिव की तस्वीर को बार-बार दिखाकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया।

उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी में आज भी परिपक्वता दिखाई नहीं दे रही है। लोकसभा में विपक्ष की गंभीर भूमिका होनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी के बयानों में वह गंभीरता कहीं दिखाई नहीं दे रही। राहुल गांधी का हिंदुओं को हिंसा करने वाला, झूठ बोलने वाला और नफरत फैलाने वाला कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। सेना का अपमान करना भी कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेताओं की फितरत बनी हुई है। ससंद में राहुल गांधी ने अग्निवीर, किसान और अयोध्या पर भी झूठी बातें कही।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X