Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

धर्म कर्म

सत्संग और पुरुषार्थ दोनों मनुष्य जीवन के दिव्य आभूषण हैं : अतुल कृष्ण शास्त्री

Updated on Thursday, July 04, 2024 09:55 AM IST

चंडीगढ़  । सत्संग और पुरुषार्थ यह दोनों मनुष्य जीवन के दिव्य आभूषण हैं। सत्संग से चित्त की शुद्धि और पुरुषार्थ से लोक परलोक का मंगल होता है। यह प्रवचन सेक्टर -23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा में ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि महाराज की 37वीं पुण्य बरसी समारोह के उपलक्ष्य पर पठानकोट से आए कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को दूसरे दिन सत्संग में कहे।

कथा से पूर्व ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि महाराज  का पूजन विधि विधान के साथ किया गया। इस दौरान सभा के प्रधान दलीप चन्द गुप्ता उपप्रधान ओपी पाहवा, महासचिव एसआर कश्यप, सांस्कृतिक सचिव पं. दीप भारद्वाज, संयुक्त सचिव जगदीश सरीन, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, ऑडिटर नरेश महाजन, हंस राज नंदवानी, ओम प्रकाश गुप्ता, आदर्श बवेजा उपस्थित थे।

कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि दीन दुखी की सेवा नर में नारायण की भावना रखते हुए प्रत्येक जीव के प्रति सद्भाव रखते हुए जीवन का कल्याण मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संत सद्गुरु के श्रीचरणों में अनन्यता का भाव रखते हुए उनके वचनों पर श्रद्धा रखना और संतवाणी को जीवन में आत्मसात करना ही विवेकी जीव लक्षण है।

(SUBHEAD)

इस अवसर पर कथा व्यास द्वारा मधुर भजन गाए गए, जिसपर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने भजनों में सद्गुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सीख दिया, इक अर्ज मेरी सुनलो सरकार हे कन्हैया,मेरो श्री वृंदावन, जैसे कई मुधर भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधान दलीप चन्द गुप्ता ने बताया कि 4 जुलाई को श्री महावीर मंदिर से प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी निकली जाएगी जिसके बाद प्रातः 9 बजे हवन और 12 बजे देश के विभिन्न राज्यों से संभावित सैकड़ों आमंत्रित संत महात्माओं का पूजन के बाद विशाल अन्न भंडारा वितरित किया जायेगा।

Have something to say? Post your comment
करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

: करोड़ों की वैल्यू वाले फिटनेस वेंचर ‘ग्रैनिमल्स’ में आपराधिक साजिश

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

: सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

: 15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस पर विशेष

दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

: दातीजी महाराज...एक ऐसा संत, जिसका जीवन मानव कल्याण, गायों की सेवा, बेटियों की खुशहाली और धर्म की रक्षा को समर्पित

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 172वां भंडारा आयोजित किया

माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

: माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

X