Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated on Saturday, June 29, 2024 20:12 PM IST

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की साजिशन गिरफ्तारी के खिलाफ सेक्टर 33 स्थित बीजेपी कार्यालय के पास बीजेपी, ईडी,सीबीआई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने आप के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, विजय पाल, डॉ. हरमीत सिंह, मेयर कुलदीप कुमार समेत पार्षदों और अन्य नेताओं को जबरन बसों में भरकर सेक्टर 39 के थाने में बंद कर दिया गया ।  वहीं कुछ घंटों के बाद उन्हें थाने से रिहा भी कर दिया गया।

(SUBHEAD)

इस दौरान आप चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, विजय पाल, डाॅ. हरमीत सिंह, अमित जैन, मेयर कुलदीप कुमार, पार्षद प्रेम लता, दमनप्रीत सिंह, अंजू कत्याल, मनोवर, आप नेता रवि मणि, एडवोकेट गोविंदर मित्तल, नरिंदर कुमार भाटिया, सुभाष बेदी, सन्नी बैरवा, कुलदीप कुकी, सादाब राठी, राजिंदर हिंदुस्तानी, हरजिंदर सिंह बावा, राजेश कुमार चौधरी, ओंकार सिंह सन्नी, जेजे सिंह, मेवा राम दिलेरे, सुनील सेहरा, शकील मोहम्मद, बजरंग गर्ग, सोहन सिंह, रुलदा सिंह, ललित मोहन, ओम प्रकाश तिवारी और सैकड़ों अन्य आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही चला रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भाजपा, ईडी, सीबीआई के द्वारा झूठा मामला बनाकर जेल में रखा जा रहा है। एक ओर, निचली अदालत ईडी द्वारा पाए गए झूठे मामले में  अरविंद केजरीवाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश देती है, दूसरी तरफ उसी समय, सीबीआई एक झूठा मामला दर्ज कर  केजरीवाल को जेल में ही गिरफ्तार कर लेती है, जो की बीजेपी के अंदर केजरीवाल के डर को दर्शा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से एक बात तो साफ है कि बीजेपी के अंदर केजरीवाल की सच्ची और साफ-सुथरी राजनीति का बहुत ज्यादा  डर है। जिसके चलते बीजेपी केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है। देश में भाजपा की तानाशाही ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है, क्योंकि निचली अदालत में ईडी केजरीवाल के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं कर सकी, उसके आधार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर होंगे।

इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा द्वारा देश में विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेलों में बंद किया जा रहा है। बीजेपी द्वारा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को डराया जा रहा है। भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि  अरविन्द केजरीवाल एक विचार हैं और विचारों को जेल की सलाखों से नहीं रोका जा सकता। भाजपा देश में जो अत्याचार कर रही है उसके लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

इस अवसर पर पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डाॅ. एसएस आहलूवालिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि पिछले दिनों देश में विपक्षी दलों के नेताओं को एजेंसियों का डर दिखाकर भाजपा में शामिल करवाया  गया है। कुछ साल पहले बीजेपी जिन विपक्षी दलों के नेताओं पर बड़े-बड़े घोटालों का आरोप लगा रही थी, अब उन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद सब कुछ ठीक हो गया है, उनके खिलाफ सभी मामले बीजेपी ने बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के सामने झुकने वाली नहीं है, आम आदमी पार्टी बीजेपी का डट कर सामना करेगी । देश की जनता को जल्द ही भाजपा की इस तानाशाही से छुटकारा मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X