Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बिप्लब देब के नेतृत्व में चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम ने पश्चिम बंगाल की रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपी

Updated on Saturday, June 29, 2024 10:25 AM IST

नई दिल्ली |  लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए बनाई गई समिति ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंप दी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में टीएमसी के सत्ता पोषित गुंडों और प्रशासन के राजनीतिकरण का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में कहा है कि पश्चिम बंगाल में आमजन जीना मुश्किल हो गया है।  त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं सांसद बिप्लब कुमार देब की अगुवाई में गठित की गई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल और सांसद कविता पाटीदार शामिल रहे।

(SUBHEAD)

पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद बिप्लब कुमार देब, रविशंकर प्रसाद आदि सभी समिति सदस्यों आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तथा उनको पश्चिम बंगाल की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

श्री देब ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल को छोड़कर कहीं कोई दंगे नहीं हुए। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पोषित गुंडों में जमकर आतंक मचाया हुआ है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में हुई क्रूरता पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके साथी दल मौन साधे हुए हैं जो कि अत्यंत निदंनीय है।

(MOREPIC1)

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने महिलाओं के साथ क्रूरता की हद पार की है। महिलाओं के साथ बलात्कार तक की घटनाएं हुई। टीएमसी के पोषित गुंडों ने हिंसा का जो तांडव मचाया है उससे मानवता भी शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हैं उस राज्य में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं हैं और राजनीतिक हिंसा का शिकार हो रही है यह शर्मनाक है।

बिप्लब देब ने कहा कि उन्होंने जांच के दौरान हिंसा के शिकार हुए लोगों से और भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि घायलों से अस्पतालों में जाकर मुलाकात भी की। पश्चिम बंगाल के बिगड़े हालातों के बारे में वहां के राज्यपाल डा. सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात पूरी जानकारी दी।

बिप्लब देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोगों को राजनीति हिंसा शिकार बनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जान बचाने के लिए छिपना पड़ रहा है। ममता सरकार की तानाशाही के कारण गरीबों, व्यापारियों को पलायन तक करना पड़ रहा है। बिप्लब देब ने कहा कि टीएमसी के आतंक के कारण दलित समाज के लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

बिप्लब देब ने कहा कि हमने रिपोर्ट में बता दिया है कि जनता को ममता बनर्जी और उनकी पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज श्री नड्डा को रिपोर्ट सौंप कर पश्चिम बंगाल के हालातों का विस्तृत ब्यौरा दे दिया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X