चंडीगढ़ | चंडीगढ़ भाजपा रविवार को मलोया कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाएगी। पार्टी अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और पार्टी नेताओं को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
इस बैठक के दौरान मलोया के स्थानीय नेता मौजूद रहे। मलोया के स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम देखेंगे। मल्होत्रा ने कहा, लोग प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा लेते हैं। लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं और कार्यक्रम के बारे में लोगों की ओर से सवाल भी पूछे जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव हुकम चंद, प्रदेश सचिव संजीव राणा, जिला अध्यक्ष रवि रावत और मंडल अध्यक्ष कृष्ण गर्ग समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।