Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कल गुजरात का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Updated on Saturday, October 21, 2017 10:18 AM IST

अहमदाबाद/नयी दिल्ली,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा में देरी को लेकर हुए विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने गृह राज्य का दौरा करेंगे, जहां वह कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस महीने मोदी की यह तीसरी गुजरात यात्रा होगी। मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान भावनगर और वडोदरा जिलों में कई करोड़ रुपये की योजनाएं लोगों को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकासवाद और वंशवाद के बीच लड़ाई होगी। उन्होंने कहा था कि इस लड़ाई में उनके विकास के एजेंडे की कांग्रेस की वंशवाद की राजनीति पर जीत होगी।

उनके दौरा शुरू करने से दो दिन पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं करने के लिए चुनाव आयोग ईसी पर निशाना साधा और तंज कसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में अपनी अंतिम रैली में चुनाव की तारीखें घोषित करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कटाक्ष भरे सिलसिलेवार ट्वीट में दावा किया कि गुजरात सरकार द्वारा सभी रियायतों और सौगातों की घोषणा करने के बाद अब चुनाव आयोग को उसकी विस्तारित छुट्टी से वापस बुला लिया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री को उनकी अंतिम रैली में गुजरात चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए अधिकृत कर दिया है और कृपया कर चुनाव आयोग को सूचित कर देने के लिए कहा है। आयोग ने 12 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश में नौ नवम्बर को विधानसभा चुनाव कराये जाने की घोषणा की है लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी। आयोग ने सिर्फ इतना कहा कि गुजरात में चुनाव 18 दिसंबर से पहले होंगे।

मोदी केंबे की खाड़ी में भावनगर जिले के घोघा और भरूच जिले के दहेज के बीच 615 करोड़ रुपये की रोल-ऑन रोल ऑफ रो-रो फेरी सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फेरी सेवा को अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताया था। वह घोघा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और दहेज तक फेरी से जाएंगे। दहेज से वह वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां उनके 1,140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने का कार्यक्रम है।

रो-रो परियोजना का कार्य देख रहे गुजरात मत्स्य बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भडु ने बताया कि मोदी रविवार को पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जो यात्रियों के लिए होगा। दूसरा चरण दो महीने में पूरा होगा और दोनों शहरों के बीच कार भी ले जाया जा सकेगा। मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जनवरी 2012 में परियोजना की आधारशिला रखी थी। वडोदरा में मोदी 1,140 करोड़ रुपये की आठ अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X