Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

ओडिशा, बंगाल, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Updated on Saturday, October 21, 2017 10:17 AM IST

नई दिल्ली,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : तटीय ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी दिशा की ओर बढ़ गया है और आज सुबह 5.30 बजे यह चंदबली से 25 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित था। इसके कुछ समय तक उत्तरी दिशा में बढ़ने और अगले 24 घंटो के दौरान कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाने की संभावना है। इसकी वजह से ओडिशा, बंगाल, झारखंड, असम, त्रिपुरा एवं मिजोरम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय ओडिशा के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में ओडिशा के अन्य क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतर स्थानों में बारिश के साथ गंगा नदी से जुड़े पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटो के दौरान पूर्वी झारखंड, मिजोरम और त्रिपुरा और 48 घंटे के दौरान अरूणाचल प्रदेश,नागालैंड और मणिपुर के अधिकतम स्थानों के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी असम के अधिकतम स्थानों पर बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटो के दौरान असम के बाकी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आगामी 12 घंटों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से तूफानी हवाएं चलेंगी जो 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इसके बाद के 12 घंटों में ओडिशा और उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलेंगी जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे के स्तर तक जा सकती हैं।

अगले 12 घंटों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में समुद्र के तूफानी रहने की संभावना है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जुड़े तटीय इलाकों में समुद्र के तूफानी रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तटों एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों तथा अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिणी ओडिशा के तटीय क्षेत्र के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X