चंडीगढ़ । डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देशभर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन एनजाइज इंडिया का लॉन्च किया है।
इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर जाने-माने डॉक्टर, विशेषज्ञ और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रेनू माथुर भी मौजूद रहे। सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। डाबर ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स अंजलि ठाकुर अंतर्राष्ट्रीय बोक्सिया खिलाड़ी, अंजलि के लिए रैंप ऑपरेटर प्रियंका ठाकुर, विद्या कुमारी अंतर्राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी, अजेय राज अंतर्राष्ट्रीय बोक्सिया खिलाड़ी, अजेय राज के लिए संदीप कुमार रैंप ऑपरेटर और इसके इलावा राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी आशीष वर्मा पैरा तीरंदाजी, कुमारेसन आनंदन भाला फेंक और हरि कृष्ण नेगी पैरा कयाकिंग को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब के ट्रस्टी वरिंदर पाल सिंह सलूजा भी उपस्थित थे।
डाबर इंडिया लिमिटेड के,पंजाब के सेल्स हेड आलोक कपूर ने कहा कि हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम एनजाइज इंडिया कैंपेन लेकर आए हैं। यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करेगा। डाबर एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्रांड है जो एक्टिव लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं। डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेन्ट एनर्जी देता है, ऐस में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जो फिज़िकल एक्टीविटीज़ करते हैं।
चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब, हेड एडमिन तेजिंदर सलूजा, ने एनर्जी सैशन के दौरान युवा एथलीट्स को बताया गया कि खेल में अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
आलोक कपूर ने आगे कहा कि डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दे सकते हैं।