Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एनएचएआई निदेशक का वादा : जल्द पूरा होगा जीरकपुर-पंचकूला बाइपास

Updated on Wednesday, June 19, 2024 21:43 PM IST

पंचकूला |हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने माजरी चौक पर महीनों से जारी ट्रैफिक समस्या पर कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार शाम वे अचानक यहां पहुंचे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब मांगा। स्पीकर की सख्ती के बाद पुलिस ने माजरी चौक से बैरिकेडिंग हटाकर ट्रैफिक लाइट चालू कर दी। यहां कई महीनों से इस प्रकार बैरिकेडिंग की हुई थी कि गवर्नमेंट कॉलेज की तरफ से जीरकपुर की दिशा में जाने के लिए घग्गर नदी के बाद वाले कट से घूम कर आना पड़ रहा था। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। अब यह चौक पूरी तरह से खोल दिया गया है।

माजरी चौक और इसके आसपास की सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए भी विधान सभा अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। एनएचएआई निदेशक प्रदीप अत्री ने बताया कि प्राधिकरण जल्द ही जीरकपुर-पंचकूला बाइपास बनाने जा रहा है। यह बाइपास गमाडा एयरोसिटी से शुरू होकर, डेक्लाथन, नगला, सनौली, डफरपुर से घग्गर किनारे होते हुए पंचकूला के खड़क मंगोली के पास पंचकूला-कालका हाईवे से जुड़ेगा। इस बाइपास के बनने से शहरवासियों को पंचकूला और जीरकपुर में होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए भूमि का अधिग्रहरण हो चुका है। विधान सभा अध्यक्ष ने एनएचएआई अधिकारियों से कहा कि इस प्रोजेक्ट को जल्द सिरे चढ़ाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इससे पहले माजरी चौक पर फुटओवरब्रिज भी बनाया जा रहा है। इससे रोड क्रॉसिंग के वक्त होने वाले हादसों से बचा जा सकेगा। वहीं चौक के आसपास सौंदर्यीकरण का जिम्मा नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता ने लिया।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X