चंडीगढ़। श्री शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी द्वारा मंदिर परिसर के सामने मंदिर के सभी भक्तों की तरफ से हलवा, काले चने और मीठा जल राहगीरों को वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान नरेश महाजन ने बताया कि निर्जला एकादशी के उपलक्ष हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर के सभी सदस्यो और भक्तो ने बड़े उमंग के साथ निर्जला एकादशी की जोरशोर से तैयारी कर मीठा जल और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों के साथ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।