Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

युवा अपनी ऊर्जा और विचारों के दम पर अपने आप में टेक्नो एंटरप्रेन्योर बनने की क्षमता रखें: प्रोफेसर आशुतोष शर्मा

Updated on Wednesday, June 19, 2024 21:10 PM IST

चंडीगढ़ ।  देश में शोध और इंटरप्रीन्योरशिप का चलन लगातार बढ़ रहा है। आईसर जैसे संस्थान के मजबूत शिक्षण और शोध छात्रों में इनोवेशन और इंटोप्रीन्योरशिप को आगे बढ़ाने में बल दे रहे हैं। इस दिशा डीएसटी के निधि प्रोग्राम और नीति आयोग के एआईएम प्री इन्क्यूबेशन से लेकर मार्केट स्टेज की पूरी श्रृंख्ला को मजबूती दे रहे हैं। युवा वैज्ञानिक बाद में नही, बल्कि अभी ही अपने आप में टेक्नो इंटरप्रीन्योर बनने की क्षमता रखे जब आपके पास व्यापक उर्जा, विचारों का भंडारण और कम पारिवारिक जिम्मेवारियां हैं। यह आह्वान मोहाली स्थित नेशनल इंस्टीच्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च आईआईएसईआर की 13वीं कोनवोकेशन में वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के अध्यक्ष और भारत सरकार के साइंस और तकनीकी विभाग के पूर्व सचिव आशुतोष शर्मा ने किया। कॉनवोकेशन की अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन डॉ जेएस यादव ने की। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 291 युवा वैज्ञानिकों को डिग्रियां प्राप्त हुई। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अनिल कुमार त्रिपाठी ने रजिस्ट्रार प्रोफेसर जगदीप सिंह की मौजूदगी में संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट पेश की जिसमें फैकल्टी, स्टूडेंट्स और संस्थान की उपलब्धियों को उजागर किया गया। दीक्षांत समारोह के दौरान 168 बीएस-एमएस, चार एमएस, नौ बीएस और 110 पीएचडी डिग्री धारकों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, अर्थ, एनवायरमेंट साइंसिस, ह्यूमैनिटी और सोशल साइंस विषयों में सम्मानित किया गया। बीएस-एमएस स्टूडेंट्स में से जेम्स वाट्स को बेस्ट ऐकेडमिक परफोरमेंस के लिए प्रेजिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया जबकि प्राज्कता तानाजी माने को आटो फिजिक्स के लिये प्रोफेसर एसएन कौल मेडल से पुरस्कृत किया गया। आकांक्षा सिंह को बायोलॉजी, रिशब पांडा को कैमेस्टी, रुपकथा चंद को मैथ्स और जेम्स वाट्स को फिजिक्स में एकेडमिक एक्सीलेंस पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस दौरान लगभग 400 कमरों का एक हॉस्टल का भी उद्घाटन किया।

(SUBHEAD)
 

आईआईएसईआर मोहाली एनआईआरएफ रैंकिंग में देश भर में 51वां स्थान रखता है। गत 17 वर्षो में इस संस्थान ने विज्ञान के कार्यक्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये है जबकि यहां से दीक्षा प्राप्त स्टूडेंट्स ऑक्सफोर्ड, एमआईटी, कोर्नेल, स्टेनफोर्ड, कालटेक, टीआईएफआर, एनसीबीएस, आदि विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान में ख्याति अर्जित की है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X