Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में टीएमसी पोषित गुंडों ने तांडव मचाया हुआ है : बिप्लब देब

Updated on Tuesday, June 18, 2024 20:45 PM IST

नई दिल्ली। सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पोषित गुंडों ने हिंसा का जो तांडव मचाया है उससे मानवता भी शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला हैं उस राज्य में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं हैं और राजनीतिक हिंसा का शिकार हो रही हैं। देब ने कहा कि कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक महिला भाजपा कार्यकर्त्ता के साथ हुए बलात्कार ने इंसानियत को तार-तार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम ने मंगलवार को राज्यपाल डा. सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात की और टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बर्बरता के बारे में अवगत कराया।  बिप्लब कुमार देब की अगुवाई में गठित टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल और सांसद कविता पाटीदार शामिल हैं।

राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए लोगों से मिलने के बाद बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा को वोट देने और समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कहर बरसाया है। संदेशखाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानों और अन्य व्यवसायों को जबरदस्ती बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पानी भी नहीं लेने दिया जा रहा है।

(SUBHEAD)

बिप्लब देब ने कहा कि टीएमसी के आतंक के कारण दलित समाज के लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्रामीणों का सामान भी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने लूट लिए। ऐसा हिंसा का तांडव हमने कहीं नहीं देखा, जैसा बंगाल में हो रहा है। पूरा का पूरा गांव खाली हो गया। भाजपा कार्यकर्ता डर के कारण गांव में नहीं आ पा रहे हैं।

(MOREPIC1) 

बिप्लब देब ने कहा कि जनता को ममता बनर्जी और उनकी पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए जहां तक संभव होगा करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा की घटनाओं के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए महामहिम राज्यपाल डा. सी. वी. आनंद बोस का ध्यान आकर्षित किया है।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X