चंडीगढ़। हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ द्वारा बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, सेक्टर 29 में छबील लगाई गई। यहां सबसे पहले श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार चड्ढा ने बाबा की जोत जलाई तथा हिमाचल महासभा के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति ने उन्हें शाल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ के अध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद मोदगिल को भी शाल, हिमाचल टोपी, और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेक्टर 29 चंडीगढ़ के सभी सदस्यों को हिमाचल महासभा का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता अरविंद मोदगिल ने इस अवसर पर हिमाचल महासभा को अपना भवन बनाने के लिए 1,25,000 का चेक भी भेंट किया।
प्रजापति ने बताया कि सभी ने छबील में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपना पूरा सहयोग दिया। छबील में देसी घी का हलवा, चने, बाबा जी का रोट तथा मीठे पानी का प्रबंध किया गया था जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया l भानु आई हॉस्पिटल मनीमाजरा की सारी टीम ने भी छबील में अपना पूरा सहयोग दिया। संस्था के महासचिव भगीरथ शर्मा, वित सचिव देशराज चौधरी, सलाहकार संतोष भारद्वाज, सलाहकार केसी वर्मा, संगठन सचिव रोशन भारद्वाज, सहायक वित्त सचिव सतीश कुमार, यूथ अध्यक्ष साहिल राणा, विक्रम सिंह, नंदलाल, अनिल ठाकुर, अधिवक्ता कृपाल सिंह ठाकुर, केएल देयोल, शिशुपाल तथा प्रवीण कुमार द्वारा दी गई।