डेरा बस्सी | आज दिनांक 16-06-2024 को पतंजलि योग संगठन, जिला डेरा बस्सी, राज्य चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क पतंजलि योग शिविर का शुभारंभ त्रिवेदी कैम्प-मुबारिक पुर के छिन्दा स्टेडियम-कम्युनिटी सेन्टर के ग्राउंड में विधिवत तरीके से भाई गुरदास ओबराय ( मुखी, निरंकारी सेवा दल ), भाई जोगिन्द्र सिंह ( वरिष्ठ सदस्य एवं योग शिक्षक-PYS ), बहन सुनिता चोपड़ा ( कोषाध्यक्ष-MPYS ), बहन करम.त कौर और भाई पवन नरुला द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
राजेश शर्मा , जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति ने योग के महत्व की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
आज के योग शिविर का संचालन भाई दीपक शर्मा ,तहसील प्रभारी, पतंजलि योग समिती ने किया ! आज शिविर में यौगिक-जौंगिग के 12 अभ्यास, आसनों और प्राणायामों का विधि पूर्वक अभ्यास करवाया गया और इनसे मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई ।
आज योग शिविर में भाई रवि वर्मा , सदस्य एवं योग शिक्षक-PYS, भाई राम ,कर्मठ कार्यकर्ता और काफी संख्या में भाई, बहन, नौजवान और बच्चे उपस्थित रहे ।