Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 7 करोड़ रुपए खर्च करना आप-कांग्रेस की खुली लूट का संकेत: भाजपा अध्यक्ष

Updated on Friday, June 14, 2024 19:10 PM IST

चंडीगढ |  चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने हाल ही में नगर निगम हाउस की बैठक में सेक्टर 25 में श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 7 करोड़ रुपए के एजेंडे को पारित करने के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस विशेष एजेंडे से इंडी गठबंधन के पार्षदों की पोल खुल गई है और जनता के सामने उनका भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो गया है। ऐसा लगता है कि वे अब निगम की खुली लूट में लिप्त हो गए हैं। एक ढांचे के नवीनीकरण के लिए 7 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने का क्या औचित्य है, जिसको केवल मामूली मरम्मत की आवश्यकता है, जबकि अधिकांश चीजें पहले से ही वहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये में फैंसी फूल लगाना, टीले बनाना और लैंडस्केप करना जनता के पैसे की सरासर बर्बादी है। यह 'आम आदमी पार्टी' की दुर्दशा है, जो दावा करती है कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के बारे में क्या कहा जाए, जिसे 2014 में भ्रष्टाचार के कारण केंद्र से बाहर कर दिया गया था।'' भाजपा प्रमुख का मानना है कि इतनी राशि का इस्तेमाल जनता और नगर निगम के अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए किया जा सकता था, जो डी.सी रेट और देरी से वेतन मिलने पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''वे इस पैसे का इस्तेमाल गांवों और कॉलोनियों में विकास कार्यों में क्यों नहीं कर सकते? वे आउटसोर्स पर काम करने वाले गरीब कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान क्यों नहीं कर सकते। लेकिन, आप-कांग्रेस महंगे टेंडर जारी करके जनता के पैसे को बर्बाद करना पसंद करते हैं।'' मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा पार्षदों की गंभीर आपत्तियों के बावजूद एजेंडे को मंजूरी दी गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के राज्यपाल और यू. टी के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से अपील करती है कि वे इस प्रस्ताव को मंजूरी न दें, जो जनता के हितों के खिलाफ है और जिसमें इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार की बू आती है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X