चंडीगढ़ | गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ कड़ी धूप और प्रदूषण से अपने बालों की सुरक्षा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। गर्मी और उमस बालों को डल, ड्राई एवं फ्रिज़ी बना देते हैं। इतना ही नहीं, शैम्पू या साबुन से बालों को बार-बार धोने से समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे बालों का टूटना बढ़ जाता है और इसके कारण हेयर फॉल तथा हेयर डैमेज होने लगता है।
गर्मी के कारण स्कैल्प से पसीना आता है, जो आपके स्कैल्प पर नैचुरल ऑयल्स से मिल जाता है और उसे ग्रीज़ी, ओडोरस एवं इची बनाते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिये कि गर्मियों के मौसम में आपके बाल अच्छी तरह से सुरक्षित रहें, आपको एक अनुशासित हेयर केयर रूटीन अपनाने की जरूरत है। मैरिको लिमिटेड में चीफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. शिल्पा वोरा ने कहा, ‘‘बालों की नियमित रूप से तेल से मालिश करना जरूरी है और इसके साथ यह भी जरूरी है कि आप सही हेयर ऑयल का चुनाव करें। हालांकि, एक लाइट, नॉन-स्टिकी हेयर ऑयल अद्भुत असर दिखा सकता है, लेकिन यदि आप पोषण एवं खूबसूरत बाल चाहती हैं, तो पैराशूट ऐडवांस्ड गोल्ड हेयर ऑयल को चुन सकती हैं। इसमें नारियल की खूबियां है, जिसमें बालों के भीतर 10 लेयर्स तक जाने की अनूठी क्षमता होती है।’’
हफ्ते में 1 से 2 बार बालों में नियमित तौर पर तेल लगाने की आदत डालें। स्कैल्प पर तेल लगाने से शुरूआत करें और सर्कुलेशन में मसाज करें। बालों में जड़ से सिरे तक तेल लगायें और उन्हें अच्छी तरह से पोषण देने के लिये उन्हें 30 मिनट तक छोड़ दें। इससे हेयर फॉलिकल्स में ब्लड फ्लो (खून के प्रवाह) को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे हेयर ग्रोथ अच्छी होती है। अपने बालों को नियमित तौर पर धोयें। गर्मियों के बढ़ते तापमान से अक्सर हर दिन कई बार नहाने की जरूरत पड़ती है। इसलिये हफ्ते में कम से कम 2-3 बार बालों को धोना जरूरी हो जाता है। इससे आपके स्कैल्प से धूल एवं पसीने को हटाने में मदद मिलती है और यह साफ एवं सूखे रहते हैं।
इसलिये, इस बार गर्मियों के मौसम में बालों की नियमित रूप से तेल से मालिश करें, जो आपके बालों को अत्यधिक पोषण देता है, जिसकी इसे जरूरत है और उन्हें वाकई में खूबसूरत बनाता है।