Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कंगना को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल पर धनवर्षा

Updated on Friday, June 07, 2024 12:03 PM IST

चंडीगढ़। अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रानौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने वालों की होड़ लग गई है। इस केस की सच्चाई अभी तक किसी के सामने नहीं आई है लेकिन कोई इस पर गीत बना रहा है तो किसी ने महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने का ऐलान कर दिया है। किसान संगठनों ने कांस्टेबल कुलविंदर कौर को बहादुर बेटी की संज्ञा दे दी है।

महिला कांस्टेबल को वहां तैनात होने के कारण इस बात की पहले ही जानकारी थी कि कंगना इस गेट से एंट्री करेगी। जिसके चलते वह वहां पर पहले से ही मौजूद थी। इस बीच महिला कांस्टेबल का समर्थन करके मनोबल बढ़ाने वालों की होड़ लग गई है। 

(SUBHEAD)
 

गुरुवार की शाम दिल्ली जाते समय कंगना रानौत जब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर स्कैनर से गुजर रही थी तो तलाशी के दौरान महिला कांस्टेबल ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद महिला कांस्टेबल को निलंबित करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुलविंदर कौर नामक महिला कर्मचारी मूल रूप से कपूरथला की रहने वाली है, जिसकी करीब छह साल पहले उसकी जम्मू में शादी हुई थी और कुलविंदर कौर का पति भी सीआईएसएफ में ही है। पिछले ढाई साल से उसकी डयूटी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर है।

कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह किसान यूनियन के साथ जुड़े हुए हैं। उसने एक वीडियो जारी करके उसे बहादुर बहन बताया कंगना रानौत के डोप टेस्ट की जांच की। शेर सिंह ने कहा कि कुलविंदर की स्कैनर पर ड्यूटी थी। शेर सिंह ने दावा कंगना ने जांच के दौरान अभद्रता की और बात बढ़ गई।

कंगना रानौत के घटनाक्रम के बाद पंजाब के कई सिंगरों व रैपरों ने महज दो घंटे के भीतर गीत जारी कर दिए। जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पंजाब के मोहाली जिला के एक कारोबारी शिवराज सिंह बैंस ने कुलविंदर कौर को एक लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है। कनाडा में बसे पंजाबी रणजीत सिंह ने महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने तथा पांच लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता परमदीप सिंह बैदवान ने भी महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इस बीच शुक्रवार को पंजाब के कई वकीलों ने वीडियो जारी करके कुलविंदर कौर का केस मुफ्त में लडऩे का ऐलान किया है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X