चंडीगढ़। हिमाचल के मंडी से सांसद बनी कंगना रानौत के साथ एक महिला सीआईएसएफ कर्मचारी ने आज चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर अभद्रता करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। महिला कर्मचारी का नाम कुलविंदर कौर बताया गया है। महिला कर्मचारी किसान आंदोलन के दौरान कंगना रानौत द्वारा किसानों के संबंध में दिए गए बयान से आहत थी।
(SUBHEAD)
कंगना रानौत मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद आज वाया चंडीगढ़ दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची। सिक्योरिटी चैक के बाद कंगना अपनी सहयोगी के साथ वेटिंग लांज में बैठी हुई थी। इसी दौरान सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर वहां आई। कंगना ने वर्दी में होने के कारण उसे सहज लिया और सोचा कि शायद वह उनके साथ मुलाकात के लिए आगे बढ़ रही है। इसी दौरान कुलविंदर कौर ने कंगना रानौत को थप्पड़ जड़ दिया। कंगना जब तक कुछ समझ पाती उनके साथ मौजूद स्टाफ ने महिला कांस्टेबल को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना द्वारा दिए गए बयानों से आहत होकर ही महिला कर्मचारी ने कंगना को थप्पड़ मारा है। बहरहाल इस बीच कंगना ने चंडीगढ़ में तो किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी और वह फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गई।
कंगना रनौत को थप्पड़ मरने वाली सीआईएसएफ महिला हुई नौकरी से बर्खास्त। करमिंदर कौर कपूरथला जिला की सुल्तानपुर लोधी के महिवाल निवासी है। और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर वह दो साल से तैनात है । उनके पति भी सीआईएसएफ में तैनात है और दो बच्चे है। उन्होंने कंगना को थप्पड़ इसलिए मारा था की उन्होंने किसानों के बारे में बयान बाजी की थी।
उनकी मां उसी धरने पर बैठी थी। सीआईएसएफ महिला के भाई ने कहा कि हम इस मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं है की उसने ऐसा क्यों किया ।