Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पीएचडीसीसीआई शी-फोरम ने किया गोष्ठी का आयोजन

Updated on Thursday, May 02, 2024 19:06 PM IST

चंडीगढ़। जीवन शैली को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हमारा भोजन स्वस्थ हो। भोजन अगर सही होगा तो वह शरीर के लिए एक औषधि का काम करेगा। उक्त विचार पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महिला विंग शी-फोरम द्वारा आयोजित एक दिवसीय गोष्ठी के दौरान शी फोरम की सदस्य एवं प्रसिद्ध प्रोबायोटिक और व्हीटग्रास स्पेशलिस्ट सुश्री दीबा आरिफ ने व्यक्त किए। गोष्ठी का विषय था लेट फ़ूड बी योर मेडिसिन। इस मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ भोजन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना था।

(SUBHEAD)

दीबा आरिफ ने स्वस्थ भोजन की आदतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समग्र जीवन शैली को बनाए रखने के लिए इन्हें अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन का सेवन व्यक्ति की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने प्री-बायोटिक्स और प्रो-बायोटिक्स जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व और उनके उचित उपभोग के बारे में बात की। व्हीटग्रास के सेवन से होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें तेज गति से हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है।

आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई शी-फोरम की चेयर सुश्री पूजा नायर ने फोरम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जागरूकता सत्र आयोजित करने में फोरम के सक्रिय दृष्टिकोण और महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने और समुदाय में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडीसीसीआई शी-फोरम की अध्यक्ष भारती सूद ने कहा कि एकजुट प्रयासों और इस आयोजन से पीएचडीसीसीआई शी-फोरम अपने सदस्यों के जीवन में बदलाव लाने और विभिन्न डोमेन से ज्ञान प्रदान करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि शी-फोरम एक ऐसा मंच बनाने की दिशा में काम करेगा जो महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बनाने में अग्रणी होगा।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X