Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : अलका लांबा

Updated on Thursday, April 25, 2024 19:32 PM IST

चंडीगढ़ । राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई और बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं ? चंडीगढ़ का चुनाव ऐतिहासिक होगा। यहां के चुनाव की लहर हरियाणा, पंजाब में कांग्रेस की जीत तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं? उनका कहना था कि महंगाई और बेरोजगारी की वजह से महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है। अलका लांबा गुरुवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष नंदिता हुड्‌डा को कार्यभार संभलवाने के लिए पहुंची थीं। अलका लांबा के साथ चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नीतू वर्मा सोईन, नताशा शर्मा, सुनीता शेरावत, सुब्रता दत्ता, उमा सोनी, निधि शर्मा, सुषमा यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। अलका लांबा ने नंदिता हुड्‌डा को बधाई दी और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के साथ जोड़ने की अपील की। नंदिता हुड्‌डा ने कहा कि चंडीगढ़ में मनीष तिवारी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

(SUBHEAD)

अलका लांबा गुरुवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष नंदिता हुड्डा को पदभार ग्रहण कराने के लिए कांग्रेस भवन आई राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने आगे सवाल किया कि पिछले 10 साल में यहां का सांसद किरण खेर ने क्या काम किया। काम नहीं करने के कारण उनकी टिकट काट दी गई? अलका लांबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी और मीनाक्षी लेखी को क्यों मार्गदर्शन मंडल में भेज दिया गया। भाजपा की ओर से दावा किया गया कि डा. हर्षवर्धन ने कोविड में अच्छा काम किया था फिर वे क्यों घर बिठा दिए गए। चंडीगढ़ कांग्रेस में नाराजगी से जुड़े सवाल और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एक कैडर के गायब होने के सवाल पर उनका कहना था कि हमारा कांग्रेस परिवार एक है। आप जब घर में होते हैं तो क्या आप को गुस्सा नहीं आता है? यह देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, हम सब एक हैं।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X