Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा

Updated on Saturday, April 20, 2024 21:06 PM IST

डेराबस्सी। बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि के कारण डेराबस्सी इलाके में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। शनिवार को पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने पंजग्रामी के अंतर्गत आते परागपुर, अमलाला, चडियाला, ब्रह्मपुरा, बहोड़ा,कारकौर बरौली आदि का दौरा करके किसानों से उनका दुख साझा किया।

किसानों ने एन.के.शर्मा को बताया कि बीती रात हुई बारिश व ओलावृष्टि में उनकी घीया, रामतौरी, खीरा, प्याज, टमाटर व सूरजमुखी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। जो फसल बची है वह इस्तेमाल के योग्य नहीं है। सब्जियों में ओलावृष्टि के कारण दरारें पड़ गई हैं। किसानों द्वारा उक्त गांवों में बनाए गए पॉली हाउस पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।

(SUBHEAD)
 

किसानों से बातचीत के बाद एनके शर्मा ने कहा कि किसान बैंकों व आढ़तियों के कर्ज तले दबे हुए हैं। प्रदेश सरकार बिना किसी देरी के किसानों को पचास हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा प्रदान करे। आज सरकार तथा मौजूदा विधायक की तरफ से किसी प्रकार की गिरदावरी की व्यवस्था नहीं की गई है। सरकारी कर्मचारी किसानों से बात किए बगैर ही फोटो खिचवाकर यहां से चले गए हैं। उन्होंने यह तक नहीं पूछा है कि किस किसान का कितना नुकसान हुआ है और कौनसी फसल बर्बाद हुई है।

एन.के.शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले यह ऐलान किया था कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा का शिकार किसानों को पचास-पचास हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा प्रदान किया जाएगा। यही नहीं मुख्यमंत्री ने बारिश के कारण मरने वाले पशुओं के अलावा मुर्गियों का भी मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन सरकार का यह ऐलान केवल जुमला ही साबित हुआ है। पिछले दो वर्षों में किसी भी किसान या पशु पालक को मुआवजा नहीं मिला है। शर्मा ने कहा कि इस समय गेहूं की कटाई चरम पर है। ज्यादातर किसनों की खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। बहुत से किसानों की मंडियों में पड़ी फसल बर्बाद हुई है। मंडियों में सरकार की तरफ से फसल के बचाव का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। अकाली नेता ने कहा कि सरकार जुमलेबाजी छोडकऱ किसानों को बिना किसी देरी के 50-50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा प्रदान करे। अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो पंजाब कभी माफ नहीं करेंगे।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X