Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई

Updated on Friday, April 19, 2024 15:42 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल ने चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को उनकी पार्टी के एक ऐतिहासिक तथ्य से अवगत कराते हुए निवेदन किया है कि वह इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करें। उन्होंने कहा कि लगता है तिवारी जी को भाजपा के प्रेसनोट ज्यादा अच्छे लगते हैं,इसलिए उन्होंने एक्स पर अपलोड किया है।भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी आज के इस ऐतिहासिक तथ्य को भी अगर एक्स पर साझा करे तो इतिहास में रुचि रखने वालों पर खासी मेहरबानी होगी। जिंदल ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है,इसका मतलब यह नहीं की वह किसी का ठिकरा दूसरों के सिर फोड़े।भाजपा महामंत्री ने कहा कि इसी लिए मैं एक ऐतिहासिक तथ्य पेश कर रहा हूं। कांग्रेस प्रत्याशी से संवाद के रुप में जिंदल ने कहा कि  12 जून, 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला तो याद होगा ना मनीष तिवारी जी या भूल गए।

उन्होंने कहा कि इसी तारीख को कांग्रेस पार्टी की माता यानी श्रीमती इंदिरा गांधी चुनाव में गड़बड़ी की दोषी करार दी गई थी।तब सोशलिस्ट नेता राजनारायण जी द्वारा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के रायबरेली से चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर देश को हिला देने वाला महत्वपूर्ण फैसला 12 जून 1975 को आया था। मनीष तिवारी जी आप भूल गए तो अपनी पार्टी के बुजुर्गवार कांग्रेस नेता से पूछे,क्योंकि तब खुद श्रीमती गांधी कोर्ट रूम में तलब की गई थी और वे वहां उपस्थित भी हुईं थी। मनीष जी देश का युवा और भावी पीढ़ी के लिए यह केस स्टडी योग्य है,क्योंकि भाजपा पर असहिष्णु,तानाशाही और अनाप शनाप आरोप लगाने वाली कांग्रेस की दिग्गज नेत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को चुनावी गड़बड़ी कराने का दोषी करार देते हुए जस्टिस जगमोहनलाल ने रायबरेली सीट का चुनाव रद्द करने के साथ साथ अगले छह वर्ष तक किसी भी संवैधानिक पद के लिए अयोग्य घोषित किया था।

(SUBHEAD)
 

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आज करीब 50 साल पुराना कांग्रेस का काला अध्याय इसलिए खोल रहा हूं,क्योंकि दो संसदीय क्षेत्रों की जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर भागे कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी जी अब चंडीगढ़ की सेवा करना चाहते हैं। भाजपा ने जब उनसे लुधियाना और आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र की जनता के दर्द का हिसाब मांगा जा रहा है तो  उन्हें संविधान के अनुच्छेद 142 की शक्तियां याद आ रही है। जिंदल ने कहा कि भाजपा संविधान और देश की न्याय व्यवस्था का पूरा सम्मान करती है। अगर कोई गलती करेगा तो उसका भुगतान भी करना होगा। संविधान से बड़ा कोई नहीं। कोई अगर इसकी अवमानना करता है तो न्यायसंगत कार्रवाई की हिमायती भाजपा सदैव रही है। मगर मनीष तिवारी जी आप जिस राजनीतिक दल से आते हैं,शायद उसके कारनामों को आप जानबूझ कर भूल रहे हैं।

भाजपा महामंत्री जिंदल ने कहा कि आजादी के बाद जनता का विश्वास जीतकर जो गैर कांग्रेसी राजनीतिक दल सत्ता में आए थे,इस श्रेणी की 54 सरकारों को कांग्रेस के हाथ ने आलोकंतात्रिक ढंग से गिराने का काम किया था और आपकी पार्टी की दिग्गज श्रीमती इंदिरा गांधी जी का केस तो आपको बता ही दिया है। जिंदल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी से विनम्र आग्रह किया है कि कृपा करके ऊपर दिए गए तथ्य अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जरुर साझा करें।जनता को पता चलना चाहिए कि 12 जून 1975 को क्या हुआ था,इससे आपका भी सामान्य ज्ञान बढ़ेगा और जिन्हें नहीं पता,उनको भी आपके कर कमलों से ऐतिहासिक जानकारी हासिल होगी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X