Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन

Updated on Thursday, April 18, 2024 19:24 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने दावा किया कि इस सीट पर भाजपा की जीत के बाद अगले पांच वर्ष चंडीगढ़ के लिए स्वर्णिम काल जैसे होंगे। वहीं चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा को भी नंबर वन भाषा बनाकर दिखाएंगे। उन्होंने चंडीगढ़ वासियों से कहा मैं अपना भरपूर सहयोग और समर्थन चाहता हूं,ताकि चंडीगढ़ से भाजपा की जीत के बाद अगले पांच साल मैं आपकी सेवा में हाजिर रह सकूं। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में टंडन संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी सर्वे आए हैं, अगर उनकी औसत भी निकाली जाए तो देश की बड़ी सर्वे एजेंसियां खुद यह दावा कर रही हैं कि भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में कम से कम 370 से ज्यादा सीटों पर विजयश्री मिल रही है। उन्होंने कहा कि संयोगवश यह वही नंबर बैठ रहा है,जो धारा 370 मोदी सरकार ने लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर से हटाई थी।
(SUBHEAD)

टंडन ने कहा कि भारत की आजादी के बाद धारा 370 के बारे में कहा जाता था, अगर यहां तिरंगा लहराया तो खूब बहेगा,लेकिन जब से मोदी सरकार ने यहां से धारा 370 हटाई है,तब से श्रीनगर के लाल चौक पर ही नहीं, घर घर तिरंगा लहर रहा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल से भगवान राम का मंदिर नहीं बन सका था, आजादी के बाद भी नहीं,क्योंकि आजाद भारत में सरकार को विलायती शिक्षा दीक्षा वाले कांग्रेसी चला रहा थे,उन्होंने भी अंग्रेजों की तरह से ही शासन चलाया। तरक्की को रोकने के लिए भारतीय संस्कृति से दूर रखा,लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक दिन देश में मोदी सरकार होगी।आज देश शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा, विकास,पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से निरंतर आगे बढ़ रहा है।श्रीराम मंदिर को देखने करोड़ों लोग आ रहे हैं।

दुबई जैसे देश में भी 34 एकड़ भूमि पर भगवान शिव का मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से बना।मोदी सरकार के इसी प्रकार के कदमों से देश का रुतबा बढ़ा है।यह मोदी है,जिन्होंने पाकिस्तान को उसी भाषा में सबक सिखाया,जिसकी जरूरत थी।आज भारत की जितनी भी योजनाएं हैं,वह हिंदी भाषा में है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन 500 करोड़ की लागत से बन रहा है और पूरे एशिया में ऐसा रेलवे स्टेशन नहीं होगा।मोदी सरकार ने मजबूत भारत का रोडमैप तैयार किया है। देश में मोदी सरकार अगले पांच वर्षों में 18 सुपर हाईवे का कार्य पूरा करने जा रही है। पिछले 10 वर्षों में जनता जानती है कि देश में सड़कों का काम किस स्तर पर हुआ,इसकी वजह से सफर छोटा और आराम के सा आनंददायक हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत कारों के उत्पादन से लेकर कई मामलों में आगे दिख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चंडीगढ़ में 60 प्रतिशत से अधिक वोट से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को जीत दिलाने के साथ 400 पार का सपना पूरा करने में अपना योगदान दें।ताकि देश में जो अमन शांति और विकास है,वह मोदी सरकार अगले पांच साल में हालात को और बेहतर कर सकें।इसलिए मोदी कहते हैं कि 10 में तो केवल ट्रेलर था,अगले पांच साल की पिक्चर तो अभी बाकी है।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल ,भाजपा नेता अजय शर्मा,रमेश कुमार निक्कू, कुलबीर सिंह, अजय शर्मा,रवि शर्मा,कुलजीत सिंह,रमेश कुमार निक्कू, सर्वजीत सिंह काला सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X