Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल

Updated on Saturday, March 16, 2024 19:04 PM IST

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लोग तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। सितंबर 2022 में ईवी पॉलिसी को लागू करने के बाद से लेकर अब तक चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ईवी खरीदने पर लोगों को 18.66 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।
(SUBHEAD)
उक्त विचार साइंस एवं तकनौलजी विभाग के सचिव आईएफएस टी.सी. नौटियाल ने पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्ररी द्वारा आयोजित किए जा रहे ईवी एक्सपो के दूसरे दिन ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ग्रीन हाईड्रोजन मोबिल्टी विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक शहर में 3001 ईवी की खरीद पर यह सब्सिडी दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर में ई-रिक्शा का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। इस समय 2800 से अधिक ई-रिक्शा शहर में चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि यहर में जहां 886 सरकारी आवास, सरकारी  इमारतें कालेज व अस्पताल को सोलर में कनवर्ट किया जा चुका है वहीं अब तक 3700 से अधिक सामान्य नागरिकों ने अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवाकर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया है।
नौटियाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस तरह से योजनाओं को लागू किया जा रहा है कि वर्ष 2030 तक ग्रीन एवं क्लीन सिटी को सोलर सिटी में कनवर्ट कर दिया जाए।
इससे पहले आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर वासियों को ईवी तथा ग्रीन एनर्जी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में शहर वासियों के अलावा विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पंजाब इंजीनियरिंग कालेज मेटलुरजीकल विभाग के प्रमुख डॉ.जेडी शर्मा ने कहा कि ईवी तथा सोलर उपकरण भविष्य के जीवन का प्रमुख हिस्सा बन रहे हैं। प्रदूषण को कम करने में यह अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई रेन्यूवल एनर्जी कमेटी के संयोजक परव अरोड़ा, नारायणकुमार श्रीकुमार, ईश्विंदर मान, समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

हिमाचल सरकार के बेड़े में शामिल होंगे इलेक्ट्रिक वाहन
पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित सेमिनार में विशेष रूप से पहुंचे परिवहन विभाग हिमाचल के प्रधान सचिव आईएएस आर.डी.नज़ीम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जहां एचआरटीसी के बेड़े में लगातार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में वृद्धि की जा रही है वहीं युवाओं को स्वरोजगार स्ट्राटप योजना के तहत ई-टैक्सी प्रदान की जा रही हैं। हिमाचल पर्यटन राज्य है। ऐसे में बाहर से आने वाली पर्यटकों की सुविधा के लिए चलने वाले वाहनों को ईवी में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सैकड़ों युवाओं को लाभ मिल चुका है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X