Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन

Updated on Friday, March 15, 2024 17:01 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल ने कहा है कि सिटी ब्यूटीफुल वासियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपने जीवन में शामिल करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 31 मार्च तक शहर के 32 स्थानों पर 53 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार काम किया जा रहा है और वह खुद इस योजना को मॉनिटर कर रहे हैं।
(SUBHEAD)
पुरोहित शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दूसरे तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं रैन्यूवेबल एनर्जी एक्सपो का उदघाटन करने के बाद ईवी निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों तथा शहर वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सितंबर 2022 के दौरान ईवी पॉलिसी को लागू किया गया था। जिसके चलते अब तक हजारों की संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण करवा चुके हैं।
अब प्रशासन द्वारा रॉक गार्डन पार्किंग और लेक क्लब पार्किंग,सेक्टर 17 में मल्टी-लेवल पार्किंग, सेक्टर 22 में परेड ग्राउंड के सामने, सेक्टर 23, सेक्टर 34 में पासपोर्ट कार्यालय के पास आदि स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जार हैं।
पुरोहित ने कहा कि चंडीगढ़ की सुंदरता यहां की हरियाली के कारण है। ग्रीन सिटी में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों से किए जा रहे प्रयासों के चलते चंडीगढ़ के वन क्षेत्र में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में जहां ईवी को शामिल किया जा रहा है वहीं प्रशासन का प्रयास है कि 2027 तक चंडीगढ़ की सडक़ों पर 70 फीसदी इलैक्ट्रिक वाहन दौड़ें।
(MOREPIC1) 
इससे पहले पुरोहित का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए चंडीगढ़़ प्रशासन में साइंस एवं टैक्नॉलजी विभाग के सचिव आईएफएस टी.सी. नौटियाल ने कहा कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ईवी अपनाने में पूरे देश में चंडीगढ़ सबसे ऊपर है। जनवरी-फरवरी 2024 में शहर में बिके कुल वाहनों में 15.66 फीसदी इलेक्ट्रिक थे। उन्होंने बताया कि ईवी खरीदने को वालों को अब तक सब्सिडी के रूप में 18.66 करोड़ दिए गए हैं।
इससे पहले पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष मधुसुदन ने कहा कि चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए चैंबर द्वारा तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। जहां लोगों को एक ही छत तले कई तरह के वाहन देखने को मिल सकते हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ रेन्यूवल एनर्जी एंड साइंस एंड तकनौलजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के सीईओ नवनीत श्रीवास्तव (आईएफएस) ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।
चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इसके साथ जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा ने कहा कि यह चैंबर का दूसरा आयोजन है। भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद,पीएचडीसीसीआई रेन्यूवल एनर्जी कमेटी के संयोजक पर्व अरोड़ा, क्रेस्ट के प्रोजैक्ट मैनेजर भूपिंदर सिंह, राजेश खोसला, दीपक पांडे समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X