Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हथियार सौदागर से वाड्रा के रिश्तों पर जवाब दे कांग्रेस: भाजपा

Updated on Wednesday, October 18, 2017 10:10 AM IST

नई दिल्ली,17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मांग की कि वे हथियारों के फरार सौदागर संजय भंडारी के साथ राबर्ट वाड्रा के रिश्तों के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ें।  वाड्रा ने हालांकि मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी ह्यगलत चीज का पता लगाने के लिए कांग्रेस प्रमुख के दामाद के खिलाफ आरोपों में ह्यकोई भी जांच करा सकते हैं। भाजपा की ओर से रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने वाड्रा मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। सीतारमण ने दिल्ली में कहा कि सोनिया गांधी और राहुल की चुप्पी से माना जाएगा कि उन्होंने वाड्रा के खिलाफ आरोपों को स्वीकार कर लिया है। मीडिया बाकी पेज 8 पर में आई खबरों का हवाला देते हुए सीतारमण ने आरोप लगाया कि लंदन स्थित वाड्रा से संबंधित घर की साज-सज्जा भंडारी ने कराई थी और उसने ही वाड्रा की विदेश यात्रा का प्रबंध भी किया था ।  भाजपा की वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि भंडारी के बैंक खाते में 7.5 लाख स्विस फ्रैंक जमा किए गए थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसमें और वाड्रा से जुड़े घर की साज-सज्जा पर किए गए खर्च में कोई संबंध हैं। मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि इनके बीच कम से कम तीन लेनदेन हुए और ये गंभीर वित्तीय प्रभाव डालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि क्यों सोनिया और राहुल गांधी समेत कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे पर गहरी चुप्पी साधे हुए है। राहुल गांधी के लगातार सामने आने वाले ट्वीटों का जिक्र करते हुए सीतारमण ने कहा कि इस मुद्दे पर वे चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ।

यह पूछने पर कि इस मामले में सीबीआइ क्या कर रही थी, उन्होंने कहा कि यह सवाल एजंसी से पूछा जाना चाहिए। सरकार हथियारों के फरार सौदागर को भारत वापस लाने के लिए सभी कदम उठा रही है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि अगर आप (कांग्रेस) मानते हैं कि वाड्रा निर्दोष हैं तब आप मानहानि का मामला क्यों नहीं दायर करते। चुप्पी दोष की ओर संकेत करती है।उधर गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और प्रदेश भाजपा प्रमुख जीतू वघानी ने एक साझा संवाददाता सम्मेलन किया और मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से चुप्पी तोड़ने को कहा। खबरों का हवाला देते हुए रूपानी ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी के बहनोई ह्यसांठगांठ वाली अर्थव्यवस्था के चेहरेह्ण के तौर पर उभरे हैं।

रूपानी ने कहा, हाल में राहुल गांधी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं। वे बार-बार गुजरात का दौरा भी कर रहे हैं। लेकिन वे मुद्दे पर खामोश क्यों हैं? यहां तक कि गुजरात कांग्रेस के नेता भी क्यों चुप हैं? राहुल गांधी को हथियार सौदागर से वाड्रा के संबंधों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।  वहीं, बंगलुरु में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वाड्रा को पिछले 41 महीने से निशाना बनाया जा रहा है। सुरजेवाला ने कहा, जहां तक रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ लगे आरोपों का संबंध है तो हम केवल यह कहेंगे कि मोदी जी को सत्ता में 41 महीने हो गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, हरियाणा और राजस्थान में उनकी (भाजपा की) सरकार है, आप जो चाहें कोई भी जांच करा लीजिए और स्वतंत्र व निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया से किसी गलत चीज का पता लगा लीजिए। उन्होंने कहा कि 41 महीने तक निशाना बनाने और कई जांच आयोगों के बाद भी भाजपा न तो हरियाणा में और न ही राजस्थान में किसी नियम-कानून के उल्लंघन को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाई है। सुरजेवाला ने कहा, इन दोनों राज्यों में आरोप लगाए गए, जिनके आधार पर वे सत्ता में आए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X