Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

शिया वक्फ बोर्ड बोला: 1-2 मुगलों को छोड़ सभी थे अय्याश, मुसलमान ना मानें उन्हें आदर्श

Updated on Wednesday, October 18, 2017 10:10 AM IST

दिल्ली, 17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : ताजमहल पर चल रहे विवाद के बीच अब शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का बयान आया है। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डब्ल्यू. रिजवी ने कहा कि एक-दो मुगलों को छोड़कर सभी अय्याश थे, उन्हें मुसलमान अपना आदर्श ना मानें। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रिजवी ने कहा, ‘ताजमहल प्यार का प्रतीक हो सकता है, लेकिन पूजा का नहीं। एक-दो को छोड़कर बाकी सभी मुगल अय्याश थे। मुसलमान उन्हें अपना आदर्श ना मानें।’ बता दें, उत्तर प्रदेश के विधायक संगीत सोम ने सोमवार को कहा था कि ताजमहल भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ है। साथ ही कहा था कि यह गद्दारों ने बनाया था, इसे इतिहास में दर्ज नहीं होना चाहिए। इसलिए हम लोग इतिहास बदल रहे हैं। इसके बाद संगीत सोम के बयान पर विवाद खड़ा हो गया था।

रिजवी ने साथ ही कहा, ‘राम की मूर्ति का विरोध होना बहुत ही दुखदायी है। यह एक बहुत अच्छा कदम है, अयोध्या हिंदू विरासत का केंद्र है। जब मायावती ने खुद की मूर्ति बनाई थी, तब किसी ने विरोध नहीं किया था। समझ में नहीं आ रहा कि राम की मूर्ति को लेकर इतना विवाद क्यों है?’ बता दें, उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक प्रपोजल भेजा है, जिसमें उन्होंने अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम की 100 मीटर ऊंची मूर्ति के लिए 10 चांदी के तीर भेंट करने की बात कही है। बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा है कि कुछ शिया मुसलमानों ने वक्फ बोर्ड के जरिए चांदी के तीर गिफ्ट करने का सुझाव दिया है।
 
 
बता दें, संगीत सोम के बयान के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने समर्थन किया, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उनके बयान से किनारा कर लिया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि यह जरूरी नहीं है कि ताज महल का निर्माण किसने किया और क्यों किया, महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके निर्माण में भारत के मजदूरों ने अपना खून-पसनी बहाया था। इसके अलावा यूपी सीएम ने यह भी कहा कि ताज महल को लेकर बीजेपी विधायक संगीत सोम ने जो टिप्पणी की है वह उनके निजी विचार हैं और राज्य सरकार इसका समर्थन नहीं करती। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार राज्य के ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार के लिए लगातार काम कर रही है और राज्य के प्रत्येक ऐतिहासिक स्मारक को पर्यटन के योग्य बनाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X