Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मुख्यमंत्री ने शहीद परविन्दर सिंह के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चैक

Updated on Monday, October 16, 2023 18:45 PM IST

 

संगरूर| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जम्मू कश्मीर में कारगिल में देश की रक्षा करते हुये शहादत प्राप्त करने वाले बहादुर जवान परविन्दर सिंह के घर जाकर परिवार को सम्मान राशि के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा। मुख्यमंत्री ने शहीद परविन्दर सिंह के माता-पिता के साथ दुख सांझा करते हुये कहा कि देश हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा जो दुश्मन ताकतों से अपने वतन की रक्षा करते हुये जान न्योछावर कर देते हैं।

उन्होंने शहीद परविन्दर सिंह की याद में गाँव में प्रतिमा लगाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की तरफ से शहीद की पत्नी के लिए नौकरी की माँग की गई है और राज्य सरकार द्वारा अपनी नीति के अंतर्गत नौकरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि चाहे शहीद के बलिदान की कोई कीमत नहीं दी जा सकती परन्तु सरकार ने शहीद के सम्मान में एक विनम्र सा प्रयास किया है।

(SUBHEAD)
मुख्यमंत्री ने कहा कि परविन्दर सिंह का परिवार देश सेवा के प्रति समर्पित है क्योंकि उनके पिता जी भी फ़ौज में सेवा निभा चुके हैं और उनके भाई भी इस समय पर फ़ौज में हैं। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक परिवार या राज्य के नहीं बल्कि पूरे देश के शहीद होते हैं। भगवंत सिंह मान ने संगरूर के डिप्टी कमिशनर को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि भविष्य में परिवार को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर दुख-सुख में परिवार के साथ खड़ेगी और दुख की इस घड़ी में उसकी मदद के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए शहीदी प्राप्त करने वाले जवान परविन्दर सिंह के बलिदान के लिए देश निवासी सदा ऋणी रहेंगे। शहीद सैनिक परविन्दर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए बहादुरी, पेशेवर वचनबद्धता और साहस का प्रगटावा करके मुल्क और ख़ास कर पंजाब का नाम रौशन किया है।

 

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X