Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अब सिख नहीं कर सकेंगे डेस्टिनेशन शादियां

Updated on Monday, October 16, 2023 18:39 PM IST

चंडीगढ़। अकाल तख्त साहिब ने सिखों में बढ़ रही डेस्टिनेशन शादियों की परंपरा का कड़ा नोटिस लेते हुए इस पर रोक लगा दी है। सोमवार को अकाल तख्त साहिब पर पांचों के तख्तों के जत्थेदारों की बैठक में यह फैसला लिया गया। ज्ञानी रघबीर सिंह के अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनने के बाद यह पहला मौका था जब पांचों तख्तों के जत्थेदारों की बैठक हुई।
जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि देश-विदेश से संगतों की शिकायतें उनके पास पहुंच रही थी। कुछ व्यक्ति मर्यादा की उल्लंघना करते हुए समुद्र के किनारों बीच-रिसॉर्ट पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करके आनंद कारज करते हैं। जिसके चलते डेस्टिनेशन वैडिंग पर रोक लगाई जाती है।

(SUBHEAD)
गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, कनाल कॉलोनी बठिंडा में दो लड़कियों के गुरूग्रंथ साहिब की हजूरी में आनंद कारज करवाने के मामले में भी सिंह साहिबानों ने फैसला सुनाते हुए विवाह को अवैध करार दे दिया है। इसके साथ ही विवाह करवाने वाली कमेटी को हमेशा के लिए प्रबंध चलाने में अयोग्य करार किया है और संगत को अमृतधारी प्रबंधक कमेटी के चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं।
मुख्य ग्रंथी हरदेव सिंह, ग्रंथी अजायब सिंह, रागी सिकंदर सिंह, तबला वादक सतनाम सिंह को सिख मर्यादा की उल्लंघना के दोष में पांच सालों के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया। डेरा मुखी दर्शन सिंह के महिला के साथ अवैध संबंधों के मामले में भी जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने डेरा मुखी को अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर अपना गुनाह मान माफी मांगने के लिए कहा है।
डेरा मुखी को तब तक कीर्तन करने का अधिकार नहीं है। अगर वह कीर्तन करता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ मर्यादा के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, संगत को भी उससे मेल-मिलाप न रखने के लिए कहा गया है।

Readers' Comments
V K Dutt 6/15/2023 4:19:09 PM

Rightly said

J P Singla 6/15/2023 3:33:33 PM

He is very resourceful and influential fellow. Always remained near to power cooidoors. He appeared after managing the things. All this is mere eyewash.

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X