Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, निपटने के लिए जागरूकता जरूरी:बंसल

Updated on Thursday, September 21, 2023 15:25 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस साइबर सैल के एसपी केतन बंसल का मानना है कि साइबर क्राइम एक बड़ी तथा वैश्विक चुनौती के रूप में बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए एहतियात व जागरूकता जरूरी है। सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करते हुए साइबर अपराध को बढऩे से रोका जा सकता है।

(SUBHEAD)
केतन बंसल आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित साइबर सिक्योरिटी कॉनक्लेव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उद्योगपतियों व शहर वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रहे परिवेश में साइबर हमले भी नए-नए रूप में सामने आ रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी आज न केवल एक दिन चर्चा का विषय है बल्कि इसके बारे में निरंतर जागरूकता फैलाना जरूरी है। युवा वर्ग सोशल मीडिया के सही व सुरक्षित इस्तेमाल के साथ साइबर हमलों को बढऩे से रोक सकता है।

उन्होंने कहा कि कारपोरेट जगत, औद्योगिक सैक्टर में साइबर सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर युग में साइबर अपराधी न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस अवसर पर केतन बंसल ने साइबर हमले और साइबर अपराध के खिलाफ सुरक्षा का महत्व विषय पर अपना भाषण दिया।
इससे पहले केतन बंसल तथा अन्य साइबर विशेषज्ञों का यहां पहुंचने पर पीएचडीसीसीआई हरियाणा चैप्टर के चेयर प्रणव गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा वर्तमान समय की मांग को देखते हुए यह आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करना है। साइबर कॉप्स के संस्थापक एवं साइबर सिक्योरिटी सलाहकार तरूण मल्होत्रा ने कहा कि जो कंपनियां इस समय ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं वह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ रही हैं।

(MOREPIC1) 

तरूण मल्होत्रा ने कहा कि एक उद्योग की स्थापना में जितना महत्व बुनियादी ढांचे का है उससे कहीं अधिक महत्व साइबर सिक्योरिटी का हो गया है। साइबर सिक्योरिटी अब किसी एक क्षेत्र या देश का विषय नहीं बल्कि ग्लोबल समस्या बन चुका है। विश्व का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है। विदेशों में उद्योगों की स्थापना के समय ही बुनियादी ढांचे के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी के पार्ट का विशेष ध्यान रखा जाता है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ प्रिजन्स डीएसपी प्रमोद खत्री ने साइबर सिक्योरिटी के बारे मे लोगो को प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर एसआई प्रगति, आशिमा बिष्ट, इशिता पोपली, डॉ. रुपिंदर औलख और गरिमा कौशिक को सम्मानित किया। 

(MOREPIC2) 

इस अवसर पर साइबर विशेषज्ञ अमरपाल सिंह ने डाटा बिल 2023 के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील विषय है। किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान उभरते साइबर खतरे और साइबर अपराध के रुझान,साइबर सुरक्षा प्रशासन और जोखिम प्रबंधन विषयों पर पैनल चर्चा भी हुई। जिसमें  एसटीपीआई की सीईओ ममता भारद्वाज, सौरव कैमिकल के आईटी प्रमुख करण शर्मा, पंजाब एंजल नेटवर्क के चेयरमैन साहिल मक्कड़, सीआईएसओ के टैक्नीकल सोल्यूशन विशेषज्ञ आशीष अब्रहम, अंकित कुमार, तथा नाहर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के रजनीश जैन, नवदीप गर्ग समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X