Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

शहरी विकास के लिए सतत और हरित प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण

Updated on Sunday, September 17, 2023 18:01 PM IST

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा स्थानीय सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नौवें चार दिवसीय इन्स एंड आउट शो के दौरान आज तीसरे दिन विभिन्न विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे विशेषज्ञों ने शहरी विकास के लिए सतत एवं ग्रीन तकनौलजी के महत्व पर जोर दिया। इसका उद्देश्य स्थिरता और शहरी विकास के क्षेत्र में अभिनव समाधान तलाशना है।
(SUBHEAD)
आईआईए के ट्रस्टी जीत गुप्ता द्वारा संचालित यह सत्र शहरी विकास के लिए सतत और हरित प्रौद्योगिकी पर केंद्रित था। जिसमें आईआईए चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन आर्किटेक्ट मनमोहन खन्ना, आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर्स फोरम, पीएचडीसीसीआई के को-चेयर गूनमीत सिंह, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया समेत कई गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
दूसरे सत्र में सतत निर्माण में नवीन सामग्री विषय पर आयोजित सेमिनार में टीएमटी पॉलिमर इंडिया के प्रबंध निदेशक अर्पण गोयल, टाटा स्टील के सचिन कुमार, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के हिमांशु चौधरी ने भवन निर्माण के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की नवीनतम तकनीक के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि किसी भी इमारत निर्माण के लिए गुणवत्तापरक सामग्री का इस्तेमाल सबसे अहम होता है। तीसरे सत्र में आतिथ्य उद्योग में स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि इन्स आउट के माध्यम से जहां सौ से अधिक भवन निर्माता कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है वहीं इस तरह के सेमिनार के माध्यम से चंडीगढ़ वासियों को आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X