Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

भवन निर्माण की नई तकनीक के बारे में जानेंगे चंडीगढ़ वासी

Updated on Sunday, September 10, 2023 18:58 PM IST

चंडीगढ़। भवन निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक और बदलाव के बारे में सिटी ब्यूटीफुल वासियों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफिजरेटिंग एंड एयर कंडशनिंग इंजीनियर्स (इशरे), द कॉन्फैडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवेल्पर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में नौवां चार दिवसीय इन्स एंड आउट 15 सितंबर से आयोजित किया जा रहा है।

(SUBHEAD)
पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर तक चलने वाले इनस-आउट में आयोजित प्रदर्शनी में भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए सौ से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित चार दिवसीय इन्स एंड आउट का उदघाटन करेंगे। उदघाटन समारोह में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष साकेत डालमिया अध्यक्षीय भाषण देंगे। उदघाटन समारोह में पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
पहले ही दिन शाम के समय आयोजित सम्मान समारोह में भवन निर्माण के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के आर्किटैक्ट्स को सम्मानित किया जाएगा। भारती सूद के अनुसार दूसरे दिन 16 सितंबर को इंडियन फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा एवं जलवायु अग्नि, विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां चार दिनों तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग विषयों पर सेमिनार के दौरान शहर वासियों को आधुनिक भवन निर्माण तकनीक, फायर सेफ्टी, सुरक्षा, रियल एस्टेट, फर्नीशिंग, डैकोरेशन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कोई ट्राईसिटी का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। भारती सूद ने बताया कि 18 सितंबर को इन्स-आउट के समापन कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
पीएचडी चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज तथा को चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि वास्तुकला के क्षेत्र में चंडीगढ़ की पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान है। इसी उद्देश्य के साथ चैंबर द्वारा पिछले आठ वर्षों से यह आयोजन करके हजारों लोगों को आधुनिक तकनीक तथा भवन निर्माण के क्षेत्र में हो रही शोध के बारे में जानकारी दी जाती है। विज ने बताया कि इस आयोजन में शहर वासियों के अलावा विभिन्न कालेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चे भी भाग लेकर नई तकनीक के बारे में जानकारी लेते हैं।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X