Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

एमएसएमई से जुडक़र सफल उद्यमी बनें महिलाएं:विरिंदर शर्मा

Updated on Saturday, August 12, 2023 13:54 PM IST


अमृतसर। महिलाएं एमएसएमई के साथ जुडक़र न केवल अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के साधन पैदा कर सकती हैं। महिलाओं को भारत सरकार के एमएसएमई विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।
(SUBHEAD)
उक्त विचार विरिंदर शर्मा, आईईडीएस, निदेशक, एमएसएमई डीएफओ, लुधियाना ने पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महिला संगठन शी-फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर व्यक्त किए। शी-फोरम के अमृतसर जोन द्वारा आईपीआर और एमएसएमई योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला उद्यमियों, महिला स्टार्टअप, कामकाजी महिलाओं समेत कई क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पीएचडीसीसीआई की रेजिडेंट निदेशक भारती सूद ने कहा कि चैंबर जहां सरकार व उद्यमियों के बीच एक सेतु का काम करता है वहीं शी-फोरम के माध्यम से महिलाओं को ऐसा मंच प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वह न केवल सफल उद्यमी बन सकती हैं बल्कि अपने उत्पादों को भी प्रदर्शित कर सकती हैं।
इंटीग्रम आईपी मोहाली की संस्थापक डॉ.श्वेता सेन थलवाल ने बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़ी अवधारणाओं व कारणों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एमएसएमई की टीम द्वारा दी गई व्यापक प्रस्तुति थी, जिसमें एमएसएमई डीएफओ, लुधियाना के सहायक निदेशक कुंदन लाल और इशिता थमन ने महिला उद्यमियों के लिए एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत विवरण पेश किया। इसमें पीएमईजीपी, सीजीटीएमएसई, स्फूर्ति, आईसी, पी एंड एमएस और ईएसडीपी शामिल हैं।
एसबीआई अमृतसर की मुख्य प्रबंधक सपना राजपूत ने उद्यमिता में बैंकों की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए स्टैंड-अप इंडिया (एसयूआई) योजना, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना और संपत्ति समर्थित ऋण के बारे में भी जानकारी दी। जिला रिसोर्स पर्सन सिद्धांत बानूरा ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
(MOREPIC1) 
अमृतसर जोन के लिए किया कमेटी का गठन
कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई की रेजिडेंट डायरेक्टर सुश्री भारती सूद की अध्यक्षता में अमृतसर जोन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें डॉ.जसवीन कौर, सुश्री मीना सिंह, सुश्री मोनिका कश्यप, सुश्री प्रियंका गोयल, सुश्री रिप्ति टुटेजा, सुश्री सरगुन सचदेव, सुश्री सुगंधी दिलावरी और सुश्री टीना अग्रवाल को शामिल किया गया है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X