Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी के मेहमान होंगे जींद के सुनील जागलान

Updated on Monday, April 24, 2023 11:43 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गाँव बीबीपुर से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले व अनेक अन्तराष्ट्रीय अभियान के शुरूवातक सुनील जागलान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान बनेंगे। सुनील जागलान को प्रधानमंत्री के पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात के सौवें एपिसोड में सम्मानित अतिथि बनने का मौका मिला है। इस सबंध में जागलान के पास निमंत्रण पहुंच चुका है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संस्थान प्रसार भारती द्वारा मंगलवार से कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।
(SUBHEAD)
जिसमे उन लोगो को सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाया गया है जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया है। यह समूचे हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान आज न केवल विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक चार बार मन की बात कर्यक्रम में इसका जिक्र कर चुके हैं।
जागलान ने बताया कि 9 जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले  28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने चार बार मन की बात कार्यक्रमो में इस अभियान को प्रचारित किया। यही नही प्रधानमंत्री जब 13 नवंबर 2015 को इंग्लैंड के वेंबले सिटी में गए तो उन्होंने वहां बसे भारतीयों से रूबरू होते हुए हरियाणा तथा सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र करके इससे जुड़ने का आह्वान किया।
इसके बाद 27 नवंबर 2015 को सिलिकॉन वैली अमेरिका में दिए गये भाषण के दौरान भी बीबीपुर से शुरू हुए अभियान  का जिक्र किया। जागलान ने बताया कि अब मन की बात के सौवें एपिसोड के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित अतिथि के रूप में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद 26 अप्रैल को मन की बात कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
27 अप्रैल को इस कार्यक्रम में शामिल सभी सम्मानित अतिथियों को राष्ट्रपति भवन, कर्तव्य पथ ओर प्रधानमंत्री संग्रहालय दिखाया जाएगा। 29 अप्रैल को दिल्ली से चंडीगढ़ राजभवन आएंगे। 30 अप्रैल को चण्डीगढ़ राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के सौवें एपिसोड की स्क्रीनिंग होगी। जिसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X