Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अब उन जरूरी दिनों में परेशान नहीं होंगी महिलाएं

Updated on Sunday, March 26, 2023 15:41 PM IST

 

चंडीगढ़। दस साल की बच्ची से लेकर 45 साल की महिला तक को किस समय सैनेट्री पैड की जरूरत पड़ जाए यह कोई नहीं जानता है। ऐसे में अगर उनके पास फर्स्ट ऐड किट फॉर विमेन होगी तो उन्हें उन जरूरी दिनों में इंमरजेंसी के दौरान कहीं झांकना नहीं पड़ेगा और न ही अपने काम के स्थान पर शर्मसार होना पड़ेगा।

(SUBHEAD)
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीरियड चार्ट, पेडमित्र गाली बंद घर , लाडो गो ऑनलाईन , सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी और सेल्फी विद डॉटर जैसे सैकड़ों अभियानों का आगाज कर चुके राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति द्वारा प्रशंसा प्राप्त सुनील जागलान ने महिलाओं से जुड़े एक नए अभियान फर्स्ट ऐड किट फॉर विमेन की शुरुआत की है। हरियाणा के गुरुग्राम, नूंह, जींद आदि जिलों से इस अभियान की शुरूआत की गई है। जिसे बाद में न केवल हरियाणा बल्कि देश के कई अन्य हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा।
जागलान के अनुसार यह चीज़ बहुत पहले ही शुरू हो जानी चाहिए थी, फस्र्ट एड किट इमरजेंसी के लिए होता है और पीरियड किसी भी महिला को कभी भी हो सकते हैं इसलिए फर्स्ट ऐड में सेनेट्री नैपकिन होना भी बहुत जरुरी है। जागलान के अनुसार पीरियड से जुड़े संकोच अभी भी दूर नहीं हुए है। सरकारें भी इसके बारे में केवल ‘विश्व मेंस्ट्रयूअल हायजीन डे’ जैसे अवसरों पर ही बात करती है, जबकि इन संवेदनशील विषयों पर हर पल बात करने की जरूरत है।
सुनील और उनकी टीम ने मिलकर कुल 500 फस्र्ट एड किट तैयार किए है जिन्हें फिलहाल हरियाणा में बांटा जाएगा और फिर धीरे-धीरे इस अभियान को अन्य राज्यों में भी चलाया जाएगा। जागलान ने बताया कि वह अपने साथी युवाओं को इस बात के लिए तैयार कर रहे हैं कि वह अपनी गाडिय़ों में फर्स्ट ऐड किट फॉर विमेन में सैनेट्री पैड को शामिल करें। जागलान ने बताया कि वह हर समय अपने साथ गाड़ी में इस तरह की किट रखते हैं, जो भी परिचित मिलता है उसे इस अभियान के बारे में बताकर गाड़ी में किट रखवाते हैं। सुनील के अनुसार 500 लोगों को सैनेट्री पैड वाले किट देते हुए उन्होंने अपने परिवार और अन्य लोगों को भी गाड़ी में सेनिट्री नैपकिन रखने के लिए जागरूक करने को कहा है। फर्स्ट ऐड के सामान के अलावा हर किट में सैनेटरी पैड एवं साथ में पीरियड चार्ट भी सेल्फी विद डॉटर फाऊंडेशन द्वारा दिया जाऐगा ।

कहां से आया आइडिया
जागलान ने बताया कि उन्हें गाड़ी में पैड रखने का ये आईडिया अपनी बेटियों के कारण आया। उन्होंने कहा कि पीरियड एक नेचुरल चीज़ है,जब हम अपनी बेटियों या घर की किसी भी महिला के साथ सफर करते हैं तो उन्हें कभी भी सैनिट्री नैपकिन की जरुरत पड़ सकती है। इसलिए मुझे लगा कि अपनी गाड़ी में पैड रखने के लिए लोगो को जागरूक करना बहुत जरुरी है।

प्रधानमंत्री करें अपील तो देश में आएगी महिला क्रांति
सुनील जागलान द्वारा शुरू किए सेल्फी विद डॉटर अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अपने कार्यक्रमों के माध्यम से सराह चुके हैं। जागलान के अनुसार ‘अगर प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में बात करेंगे तो ये अभियान और बड़ा एवं कारगर हो जाएगा। इससे देश की आधी आबादी को लेकर नई क्रांति आएगी।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X