Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

नेपाल के बाद अब कनाडा में शुरू हुआ सेल्फी विद डॉटर अभियान

Updated on Monday, February 20, 2023 17:23 PM IST

 
चंडीगढ़। बेटियों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें सम्मान देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील का असर अब विदेशों में भी दिखाई दे रहा है। नेपाल के बाद आज कनाडा में भी सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू हो गया। इसका गवाह बना है हरियाणा के जींद जिले का गांव बीबीपुर।
(SUBHEAD)
बीबीपुर गॉंव से सुनील जागलान द्वारा 9 जून 2015 से  शुरू हुआ अभियान हर वर्ष नए आयाम बना रहा है। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान की अध्यक्षता में यह वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कनाडा व भारत के कई प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में कनाडा की कलाकार वैंडी वॉकर ने अपने गीत सेल्फी विद डॉटर का आग़ाज़ कनाडा में किया गया। 
वैंडी ने प्योंगचांग 2018 शीतकालीन ओलंपिक में प्रदर्शन किया है। वैंडी ने सेल्फी विद डॉटर से जुड़ने का कारण इसका लडकीयों के प्रति अगाध प्रेम को बताया। वैलनैस कोच सोनिया फंक ने कहा कि वह लम्बे समय से मानसिक स्वास्थ्य पर काम कर रही है।
सेल्फी विद डॉटर के बारे में सुनते ही जुड़ने का मन किया। इस अभियान से लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान आती है जोकि मानसिक रूप से स्वस्थ होने का बहुत बड़ा कारण है। कनाडा के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं  क्वीन एलिज़ाबेथ प्लेटिनम जुबली मेडल पा चुके सत्या दास ने सेल्फी विद डॉटर अभियान को बहुत प्रभावशाली बताया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में इस अभियान की ज़मीनी स्तर पर बहुत ज़रूरत है । 
अल्बर्टा से विधायक एवं पूर्व सांस्कृतिक, बहु सांस्कृतिक एवं महिलाओं की स्थिती मंत्रालय की मंत्री लीला शेरॉन ने कहा कि हमने सुनील जागलान के अभियान से भारत में बहुत बदलाव देखने को मिला है जिसे सरकार ने योजनाओं बनाकर भी लागू किया है। इसी तरह कनाडा में भी सेल्फी विद डॉटर बदलाव का कारक बनेगा। 
सेल्फी विद डॉटर फाऊंडेशन के कनाडा के इस अभियान के पार्टनर बने वीफॉरयू रेडियो के संस्थापक व सहसंस्थापक वंदना व अनुपम ने बताया कि सेल्फी विद डॉटर अभियान का अभी से बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है,उन्होंने अपने रेडियो के माध्यम से प्रचार शुरू किया तो कनाडा के वासियों की  बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। 
सेल्फी विद डॉटर अन्तर्राष्ट्रीय अभियान के फाऊंडर सुनील जागलान ने बताया कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद यह जनआंदोलन बन गया तथा विश्व का बेटियों के लिए सबसे प्यारा अभियान बन गया । इससे पहले भी विश्व के काफी देशों से सेल्फी आती रही है लेकिन अब पूरी तरह नेपाल के बाद कनाडा में यह अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहॉं पर भी इसे पूरा प्यार मिलेगा। 
 
कनाडा की महिला फुटबॉल टीम को समान  वेतन का समर्थन
सेल्फी विद डॉटर के संस्थापक सुनील जागलान ने कनाडा की महिला फुटबॉल टीम के समान वेतन की मांग का समर्थन करते हुए कहा की वह इस अभियान को उनको समर्पित करते हैं तथा हम प्रयास करेंगे कि हमारे माध्यम से उनकी मॉंग पूरी हो सके।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X