Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा व जर्मनी में एजुकेशन एक्सचेंज कार्यक्रम को बढ़ाया जाए:राहुल कुमार

Updated on Tuesday, November 29, 2022 15:40 PM IST

पंचकूला। भारत व जर्मनी में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों देशों में कारोबारी सांझ को बढ़ावा देने के साथ-साथ एजुकेशन एक्सचेंज कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाया जाए। इस कार्य में हरियाणा सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठन अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उक्त विचार जर्मनी के शहर फ्रैंकफ्रट के युवा सांसद राहुल कुमार कंबोज ने प्रयोग फाउंडेशन द्वारा पंचकूला के सैक्टर-15 स्थित गर्वमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में ‘शिक्षा बैंक’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को पाठय सामग्री वितरित करने के बाद व्यक्त किए।
(SUBHEAD)
राहुल कुमार मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर जिला के रहने वाले हैं और जर्मनी में रहने के बावजूद हरियाणा से जुड़े हुए हैं। 
स्कूली बच्चों पाठय सामग्री वितरित करने के बाद राहुल कुमार ने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। हरियाणा के सरकारी स्कूल अब बदलाव की तरफ बढ़ रहे हैं।
तरक्की करने का मतलब अपने मूल को भूलना नहीं होता। शिक्षा की नींव अगर मजबूत होगी तो कतार में बैठकर भीड़ का हिस्सा बनने वाले बच्चे मंच तक पहुंच सकेंगे। इससे पहले राहुल कुमार का यहां पहुुंचने पर स्कूल प्रिंसीपल कैलाश चंद्र ने स्वागत किया।
प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि शिक्षा बैंक कार्यक्रम के तहत अब तक 6500 के करीब बच्चों को पाठय सामग्री मुहैया करवाई जा चुकी है और प्रोजैक्ट स्माइल के तहत 3500 के करीब बच्चों के दांतों की जांच करवाई जा चुकी है।
(MOREPIC1)
इस अवसर पर राहुल के पिता एवं कुमार हयूमैनिटी चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार कंबोज ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए उनकी संस्था हर संभव सहयोग करने को तैयार है। 
कार्यक्रम के दौरान आनंदा शिक्षा के विद्यार्थी संदीप व लालजीत ने जहां योगा कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं स्कूली छात्रा एंजल व अन्यों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद अशोक तंवर के मीडिया सलाहकार एवं समाज सेवी नरेश मग्गू, साहित्यकार एवं लेखिका सीमा गुप्ता, नीलू अग्रवाल, शिवांगी बंसल, तान्या रोहिल्ला,प्रयोग फाउंडेशन के उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X