Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

कॉफी के इस्तेमाल से दूर होगी आंखों की सूजन, जानें कैसे

Updated on Wednesday, October 18, 2017 10:04 AM IST

चंडीगढ़ ,17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )कभी-कभी ऐसा होता है जब आपको रात भर जागना पड़ता है या फिर अपने किसी मनपसंद कार्यक्रम को टीवी पर देखते हुए आप रात भर जागते हैं तो सुबह आपकी आंखें काफी सूजी हुई दिखाई पड़ती हैं। इस सूजन की वजह से डार्क सर्कल्स की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में इनसे बचाव के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी से आपको सूजन और डार्क सर्कल्स से तुरंत आराम मिल जाएगा। आमतौर इस तरह की समस्या होने पर लोग आंखों में काजल लगाकर भी सूजन से राहत पा लेते हैं लेकिन कॉफी की मदद से यह समस्या काफी तेजी से खत्म हो जाती है। काफी समय से कॉफी का इस्तेमाल कास्मेटिक्स के तौर पर किया जा रहा है। इसके अलावा टी बैग्स का इस्तेमाल भी आंखों की थकान को दूर करने के लिए किया जाता है। आंखों की सूजन को दूर करने के लिए आपको कैफीन युक्त पेय पदार्थों को पीना नहीं है बल्कि उन्हें कुछ देर के लिए आपकी आंखों के नीचे लगाना है। इससे आपकी आंखों के नीचे रक्त प्रवाह बेहतर होता है तथा नसों को काफी आराम मिलता है। इससे सूजन में कमी आती है और कुछ ही देर में उससे पूरी तरह से निजात मिल जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल – आंखों पर सूजन दूर करने के लिए कॉफी का नुस्खा तैयार करना बहुत सरल है। इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर को दो चम्मच गर्म पानी में मिक्स कर लें और इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे आराम-आराम से लगाएं। ध्यान रहे, पेस्ट को आंखों के नीचे रगड़ना नहीं है क्योंकि इससे आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इस नुस्खे में आप गर्म पानी की जगह नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुस्खे को इस्तेमाल करने का एक नुकसान ये है कि इससे आपको सूजन से तो आराम मिल जाएगा लेकिन इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार ही करें।
Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X