Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांगड़ा में हजारों डेरा प्रेमियों ने ली 139 मानवता भलाई कार्यों की शपथ

Updated on Sunday, June 12, 2022 19:26 PM IST

राज्यस्तरीय नामचर्चा समारोह का आयोजन
अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत दस बुर्जुगों को दिए राशन व फ्रूट किट
आत्मनिर्भर मुहिम के तहत 5 महिलाओं को दी सिलाई मशीन
देहरा विधायक होशियार सिंह ने लिया भाग

कांगड़ा,12 जून। रविवार को कांगड़ा में अजब नजारा देखने को मिला। हजारों की तादाद में लोग घूमने और प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने की बजाय राम नाम और सत्संग सुनने के लिए उमड़े। अवसर था शहर के नगर परिषद ग्राउंड में आयोजित डेरा सच्चा सौदा की राज्य स्तरीय नामचर्चा का। जिसमें कांगड़ा सहित समस्त हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी तादाद में डेरा श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे।
 
(MOREPIC1) 

नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी  देहरा के विधायक होशियार सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यो की सराहना की। इस दौरान विधायक होशियार सिंह व डेरा सच्चा सौदा हिमाचल प्रदेश के जिम्मेवारों द्वारा अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद बुर्जुगों को राशन व फ्रूट की टोकरी दी गई। इसके अलावा आत्मनिर्भर मुहिम के तहत पांच महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। ताकि वह रोजगार में आत्मनिर्भर बन सकें।  
पंडाल में बड़ी बड़ी स्क्रीनों पर गुरमीत राम रहीम का रिकार्डिड सत्संग सुनाया गया। इससे पूर्व कविराज भाइयों ने भजनों के माध्यम से सतगुरु व राम नाम की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने पूज्य गुरुजी के द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का प्रण लिया। समापन के पश्चात संगत के लिए भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया।
 
(MOREPIC2)

महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रबंध
कांगड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय नामचर्चा कार्यक्रम में पहुंची साध-संगत की सुविधा के लिए प्रबंधन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए। डेरा सच्चा सौदा की मयार्दानुसार पंडाल में महिला एवं पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई। गर्मी के मौसम के मद्देनजर पूरे पंडाल को छायावान (टैंट) लगाकर कवर्ड किया गया। ताकि साध-संगत को बैठने में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।


ट्रैफिक प्रबंधों में सेवादारों ने किया सहयोग
कांगड़ा में डेरा सच्चा सौदा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शहर में हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही।  नामचर्चा में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई साध-संगत के वाहनों की पार्किंग के लिए पंडाल के आस-पास अलग-अलग ट्रैफिक ग्राउंड बनाए गए। साध-संगत ट्रैफिक ग्राउंड में ही अपने-अपने वाहन रोककर नामचर्चा पंडाल में पहुंची। डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में लगे रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X