Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली

Updated on Saturday, March 19, 2022 19:20 PM IST

-बच्चों, बड़ों, बुजुर्गों, महिलाओं ने खूब खेली होली
-कोरोना से उभरने के बाद लोगों ने जमकर मनाया यह पर्व


गुरुग्राम। होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर जगह पर रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। कोरोना महामारी के चलते पूर्व में प्रभावित हुए त्योहारों के बीच अब कोरोना की रफ्तार काफी कम होने के चलते लोगों ने होली पर खूब मस्ती की। नए गुरुग्राम में लोगों ने अपनी सोसायटी, क्लब में होली का भव्य आयोजन किया, वहीं पुराने शहर में पारम्परिक तरीके से होली खेली गई।

(MOREPIC1)  
बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। सुबह उठते ही रंगों के पर्व पर लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों में होली का खुमार भी बढ़ता गया। पुराने शहर की कालोनियों में होली पारंपरिक तरीके से मनाई गई। शहरी क्षेत्र की कालोनियों में भी होली पर लोग धूम मचाते रहे। कोई डीजे लगाकर डांस कर रहा था तो कोई पिचकारी, बाल्टियों में रंग घोलकर लोगों पर डाल रहा था। नए गुरुग्राम में होली पर बच्चों, युवक-युवतियों व बड़ों ने खूब मौज-मस्ती की। डीएलएफ में भी होली समारोह का विशेष आयोजन किया गया, जहां पर मौज-मस्ती का पूरा प्रबंध किया गया था। बड़े घराने के सदस्यों ने यहां पहुंचकर होली का आनंद लिया। हर कोई एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर रंगीन बना रहा था। डीजे पर गीतों की धुनों पर लोग यहां खूब मस्ती कर रहे थे। यु

 (MOREPIC2) 

वाओं ने बाइकों पर घूमते हुए सडक़ों पर खूब मौज-मस्ती की। हाथों में गुलाल आदि लेकर राहगिरों पर युवा रंग डालते दिखे। एमजी रोड पर भी होली पर जश्न का माहौल रहा। यहां गुरुग्राम ही नहीं बल्कि दिल्ली से आकर युवाओं ने होली खेली। इनमें युवतियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे युवाओं ने रंगों के इस त्योहार का आनंद लिया। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए उनके साथ होली मनाई। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X