Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: खिलाडिय़ों में सदा सिर्फ खेल की हो भावना: डा. विजय सिंह नम्बरदार

Updated on Saturday, March 19, 2022 17:39 PM IST

गुरुग्राम के गांव धानवास में कुश्ती दंगल में पहलवानों को पुरस्कार देते डा. विजय सिंह नम्बरदार।


-हिन्द केसरी पहवानों के बीच बराबरी पर रही एक लाख 41 हजार की कुश्ती
-धानावास गांव में किया गया विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
-मेयर पद के भावी प्रत्याशी डा. विजय सिंह नम्बरदार ने मिलवाए पहलवानों के हाथ

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। होली के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी बाबा झोंपड़ी वाले मंदिर धानावास गांव में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया गया। इस अवसर पर धानावास की पंचायत समिति और सामाजिक कार्यों के लिए बनाई गई विशेष कमेटी की ओर से बेहतरीन प्रबंधन किया गया।

पहलवानों के उत्साहवर्धन के लिए 12 गांवों के चौधरी एवं रॉयल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व नगर निगम मानेसर के भावी मेयर पद के प्रत्याशी डा. विजय सिंह नम्बरदार ने शिरकत की। उन्होंने पहलवानों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दंगल में धानावास के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। डा. विजय सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारा पौराणिक खेल है। शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए यह खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में खिलाडिय़ों के बीच सिर्फ खेल की ही भावना होनी चाहिए। खेलों में हमारी खिलाडिय़ों ने दुनिया में नाम रोशन किया है। इसके बाद दंगल शुरू हुआ। विजेताओं को निष्पक्ष निर्णय देकर पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यहां विशेष आकर्षण दो हिन्द केसरी पहलवानों के बीच हुई कुश्ती रही। जिसमें हिन्द केसरी पहलवान अजय लाखुवास और हिन्द केसरी पहलवान हितेश बहादुरगढ़ ने कुश्ती लड़ी। दोनों पहलवानों के बीच करीब 20 मिनट तक मुकाबला चला और कुश्ती में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। विजेता पहलवान के लिए 1 लाख 41 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया था। दोनों बराबरी पर रहे, इसलिए कोई पहलवान इस ईनाम को जीत नहीं सका। इस अवसर पर महेंद्र मास्टर जी, दुलीचंद सरपंच, ईश्वर सरपंच, ठाकुर दास नम्बरदार, नरेश यादव थानेदार, रिषीराज सरपंच, धर्म सिंह चौहान, प्रदीप सरपंच, प्रमोद, अजीत, गुलाब सरपंच, पंडित तोताराम, दौलत, नीरज, अजय चौहान डीडीए, अजीत ठेकेदार समेत काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X