Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: शुरू हुआ 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण, सभी बच्चों को टीके लगवाएं

Updated on Wednesday, March 16, 2022 18:12 PM IST

गुरुग्राम में कोरोना रोधी टीका लगवाने आए बच्चों को फूल व चॉकलेट देती टीकाकरण इंचार्ज डा. सुशीला यादव, साथ में नर्सिंग ऑफिसर्स।

-जिले के 85 हजार बच्चों को लगाए जाएंगे कॉबेवैक्स वैक्सीन के टीके
-नागरिक अस्पताल में बच्चों को टीका लगाकर दी चॉकलेट व फूल

संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। कोरोना से बचाव के लिए जिले में बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य शुरू किया गया है। इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिला के जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रिबन काटकर की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव भी उपस्थित थे। वहीं  सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में टीका लगवाने आए बच्चों को फूल व चॉकलेट दी गई। अस्पताल में वैक्सीेनेशन इंचार्ज डा. सुशीला यादव, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती जपिन्द्र कौर, श्रीमती पूनम सहराय, श्रीमती शुभलता आदि ने बच्चाें को चॉकलेट, फूल भेंट किए। साथ ही बच्चों व उनके अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अन्य बच्चों को भी वेक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करें।

(MOREPIC1) 

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने इस दौरान टीका लगवाने वाली छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपको घबराना नहीं है। उपायुक्त ने गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रशंसा की और कहा कि कोरोना काल में राष्ट्रीय स्तर पर भी गुरुग्राम जिला की एक अलग पहचान स्थापित की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि उपरोक्त आयु वर्ग के इस अभियान में भी गुरुग्राम प्रदेश भर में लीड करेगा।

(MOREPIC2) 

टीकाकरण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि आज से शुरू किए गए इस अभियान के तहत जिला में 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के करीब 85 हजार बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के बच्चों को केवल कोबेवैक्स वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।

(MOREPIC3)

डा. यादव ने कहा कि अभियान के तहत जिला में स्कूल व स्वास्थ्य केन्द्रों को मिलाकर 82 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, वहीं सभी केन्द्रों पर यह निर्देश दिए गए हैं कि उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच करने के बाद ही बच्चे का टीकाकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि बुधवार से शुरू हुए अभियान के तहत केवल वहीं बच्चें लाभपात्र होंगे, जिन्होंने 15 मार्च 2022 को 12 वर्ष की उम्र पूरी की है। इस अवसर पर टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी उप-सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह, डॉ. जयप्रकाश राजलीवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X