Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: महिला-पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं: डिप्टी मेयर सुनीता यादव

Updated on Wednesday, March 09, 2022 16:03 PM IST

गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित कामकाजी महिला आवास में महिला दिवस पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ सम्मानित महिलाएं।

-कामकाजी महिला आवास में मनाया गया महिला दिवस
-विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

गुरुग्राम। यहां कामकाजी महिला आवास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह समारोह जिला उपायुक्त निशांत कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। सचिव विकास कुमार व सह-सचिव सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।


रेडक्रॉस सोसायटी एवं एक उड़ान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह आयोजित किया गया। इसमें गुरुग्राम के डिप्टी मेयर सुनीता यादव, समाजसेविका ललिता तायल अतिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने स्वास्थ्य, वकालत, मीडिया, व्यक्तिगत समाजसेवा, रेडक्रॉस आदि से जुड़ीं महिलाओंं को सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग से नर्सिंग ऑफिसर जपिन्द्र कौर, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय के अलावा डॉ. जयिता, शिखा गर्ग को सम्मानित किया गया।

(MOREPIC1) 

 टीम गुरूजल से अंजलि, एक उड़ान की महिला टीम से कृष्णा यादव, संगीता गुप्ता, शम्मी अहलावत, कुसुमलता, नीतू भट्ट, रेडक्रॉस से आकांक्षा, श्यामा राजपूत, सुनैना, रजनी कटारिया, सरोज, सुषमा, वनीता पीटर, संजू, कमला, मीडिया से साक्षी, प्रियंका, वकील अर्चना चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा अग्रवाल, ललिता बंसल, वीना वांचू, शिल्पा जैन, समीरा सतीजा, शालू जोहर, अन्नू यादव, गगनदीप, मीनू भारद्वाज, हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की महिला टीम से मीनाक्षा यादव, गीता बत्रा, टीम नवकल्प को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।


इसके बाद डिप्टी मेयर सुनीता यादव ने महिलाओं को अपने जीवन में कोई भी सफलता मिलने पर घर, परिवार को पीछे नहीं छोडऩा चाहिए। हमारी सफलताओं में, हमें आगे बढ़ाने में पुरुषों का भी साथ होता है। नर-नारी एक दूसरे के पूरक हैं।


हर महिला पर दो घरों की इज्जत का भार: कल्याणी

एक उड़ान संस्था की संस्थापक कल्याणी सचान ने कहा कि परिवार को परिवार बनाकर रखने में हम सब महिलाओं का अधिक हाथ होता है। हमें जीवन में अपनी अच्छाइयों को फैलाना चाहिए। ऐसी पर्सनलिटी बनाएं कि लोग आपका अनुसरण करें। आपसे कुछ सीखें। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं। जमीन से आसमान तक हम महिलाएं मजबूत हैं। यह मजबूती हमारी नहीं बल्कि हमारे पूरे परिवार की है।

हर मां अपनी बेटी को औरत होने का महत्व समझाए: कविता
कामकाजी महिला आवास की वार्डन कविता सरकार ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। साथ ही अपनी बेटियों को भी सही रास्ते चुनने को प्रेरित करें। एक महिला, एक बेटी दो घरों को संवारती है। हर मां को चाहिए कि वह अपनी बेटी को ऐसे संस्कार दे, जो कि उसे औरत होने का महत्व समझाए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X