Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: सफाई महा अभियान में मेडिकल टीम घूम-घूम कर बांटती रही दवाएं

Updated on Sunday, March 06, 2022 15:10 PM IST

गुरुग्राम में डेरा सच्चा सौदा की ओर से सफाई महा अभियान में महिलाओं को दवाइयां वितरित करती मेडिकल टीम।

 

-हर जोन में इन मेडिकल टीम की रही तैनाती
-दिल्ली एम्स, शाह सतनाम जी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल समेत कई अस्पतालों से पहुंचे चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सेवादार


संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। यहां सफाई महा अभियान में दूर-दराज से पहुंचे सेवादारों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखा गया। इसके लिए बकायदा मेडिकल टीमें तैयार की गई। हर जोन में इन टीमों को सक्रिय रखा गया, ताकि किसी भी सेवादार भाई-बहन को कोई दिक्कत होती है तो उसे तुरंत चिकित्सा सहायता दी जा सके।


यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर इंदू बाला समेत अन्य सदस्य सिर दर्द, बदन दर्द, उल्टी व अन्य बीमारियों को लेकर दवा बांटते नजर आए। इस दौरान उन्होंने संगत को दवा लेने के तौर-तरीके भी समझाए और उन्हेें भविष्य में भी अपनी सेहत का ख्याल रखने को जागरुक किया। उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर भी यहां संगत को जागरुक किया। साथ ही मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। मास्क से हम किसी भी प्रकार के वायरस और धूल-मिट्टी से बचाव कर सकते हैं।

(MOREPIC1) 

बातचीत में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर इंदू बाला ने कहा कि हम सब गुरू के प्यारे हैं। हमें अपने सतगुरू द्वारा दी गई शिक्षाओं पर ही अमल करना है। गुरूजी ने जो नेकी, भलाई का मार्ग हमें दिखाया, उसका परिणाम गुरुग्राम का यह सफाई महा अभियान है। उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन का एक उद्देश्य होना चाहिए। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ मानवता भलाई के काम करना है। यह काम सब करते रहेंगे।


सिरसा से नर्सिंग ऑफिसर संदीप कौर ने कहा कि मानवता की सच्ची भलाई का मतलब ही डेरा सच्चा सौदा है। डेरा सच्चा सौदा से जुड़कर लाखों लोगों ने बुराइयों से तौबा की है। लाखों लोगों ने नशे छोड़े हैं। उन्होंने कहा कि गुरूजी के प्रवास के नाम पर गुरुग्राम में सफाई महा अभियान से बहुत खुशी हुई है। गुरूजी के यहां चरण डले हैं, यह धरती पवित्र है। डेरा सच्चा सौदा की डिस्पेंसरी में कार्यरत मधु इंसा ने कहा कि गुरूजी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए ही संगत ने देश के कई शहरों को साफ किया है। गुरुग्राम में गुरूजी का आगमन और ज्यादा खुशी दे गया है।

शाह सतनाम जी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल से नर्सिंग ऑफिसर परी इंसा ने कहा कि हम सबका यह फर्ज है कि हम मानवता की सेवा में सदा लगे रहें। गुरूजी ने हम सबको यही राह दिखाई है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल से गीता इंसा व नजफगढ़ से कृष्णा इंसा भी यहां सफाई महा अभियान में पहुंची। सभी मेडिकल स्टाफ ने यहां संगत से बार-बार पूछा उनकी सेहत के बारे में पूछताछ की, ताकि उन्हें कोई भी दिक्कत होने पर दवा दी जा सके।

Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 6/10/2023 7:03:13 AM

ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਉੱਦਮ ਹੈ ਜੀ 🙏🏻🙏🏻

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X