Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री तापमान में बर्फ से स्नान करके डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज ने दिखाया साहस

Updated on Thursday, February 24, 2022 11:28 AM IST

 गुलमर्ग में बर्फ से स्नान करते सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज।

-सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के सीईओ हैं डा. प्रदीप भारद्वाज
-गुलमर्ग में 14000 फीट की ऊंचाई पर डटी है सिक्स सिग्मा टीम

संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। हाड़ कंपकंपा नहीं हाड़ गला देने वाली सर्दी और बर्फबारी के बीच आमतौर पर इंसान घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं दिखा सकता, ऐसी स्थिति में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज ने गुलमर्ग में बर्फ से स्नान करके अपना जज्बा दिखाया है। दिखाया है कि किस तरह से सिक्स सिग्मा की टीम माउंटेन वॉरियर बनकर हौंसले से डटी है।

गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री तापमान में जमीं बर्फ, बर्फीले बवंडर। इन सब विषय परिस्थितियों के बीच अपने कर्तव्य को अडिग रहकर पूरा कर रही सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की टीम स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है। वहां का पानी बर्फ में बदल चुका है। सिक्स सिग्मा के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज की शर्ट लेस कुछ तस्वीरें एवं वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वे अपने बदन पर बर्फ लगा रहे हैं। यह उनका बर्फ से स्नान करना है। क्योंकि पानी तो वहां का जम चुका है। गुलमर्ग में हिमालय की 14000 फीट ऊंची चोटी पर बर्फ से नहाकर उन्होंने अपनी फिटनेस को भी दिखाया है और हौंसले का भी प्रदर्शन किया है। मूलरूप से हरियाणा के झज्जर निवासी डा. प्रदीप भारद्वाज सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के माध्यम से हर दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं।


देश-दुनिया में घूमने के बाद भी उनका हरियाणा की धरती, संस्कृति से जुड़ाव कम नहीं हुआ। पिछले दिनों वे यहां एक शादी में ठेठ हरियाणवीं अंदाज में शरीक हुए। उन्होंने धोती-कुर्ता, पगड़ी पहनी तो उनकी पत्नी ने कुर्ती, घाघरा पोशाक के रूप में पहना। वे सबके आकर्षक का केंद्र रहे।


बर्फ से स्नान का वायरल वीडियो हुआ हिट
बर्फ से स्नान करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो गया है। लोगों ने खूब कमेंट और लाइक दिए हैं। डा. प्रदीप भारद्वाज की ये तस्वीरें और वीडियो इस बात का अहसास करा रहे हैं कि हमारे देश के जवान हर हालात में अपने आप को चुस्त-दुरुस्त और फिट रखते हैं। सीईओ डा. भारद्वाज के साहस को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके हौंसले को सलाम किया है। सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की मेडिकल चीफ एवं डा. प्रदीप भारद्वाज की पत्नी डा. अनीता भारद्वाज का कहना है कि सिक्स सिग्मा के वीर-वीरांगनाओं ने देश के प्रति असाधारण साहस, बहादुरी, जुनून, समर्पित सेवा भाव और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। हिमालय की ऊंची चोटियों पर नि:स्वार्थ रूप से किसी भी वर्ग, पंथ, नेता, धर्म या जाति इत्यादि की परवाह किए बिना उच्च शिखरों पर जोखिमों भरी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।


सिक्स सिग्मा देश की प्रमुख हाई ऐल्टिटूड मेडिकल फोर्स
सिक्स सिग्मा देश की प्रमुख हाई ऐल्टीट्यूड मेडिकल फोर्स है। सिक्स सिग्मा के जवान अपनी कड़ी ट्रेनिंग, मेडिकल रेस्क्यू और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। साथ ही किसी भी हालात और चुनौती का मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। साल भर हिमालय की गोद में बर्फ से ढंके इलाकों पर रहकर देश की मेडिकल सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है। सिक्स सिग्मा भारत की एकमात्र ऐसी प्राइवेट संस्था है, जिसके वॉलंटियर्स ने आईटीबीपी सहित भारतीय सेना, एयरफोर्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X